फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   One youth died and two were injured in a road accident.

Bihar: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, दुर्घटना में एक की मौके पर मौत; पटना एम्स में दो घायलों का इलाज जारी

Mon, 02 Feb 2026 06:40 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 06:40 PM IST
सार

पटना के पालीगंज में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है।

विज्ञापन
One youth died and two were injured in a road accident.
पालीगंज में सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत दो लोग हुए गंभीर

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन

मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि पासवान, पिता प्रभु पासवान, के रूप में हुई है। हादसे में गौतम कुमार और शिव कुमार घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों युवक एक ही गांव के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल गौतम पासवान के पिता कमलेश पासवान ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ पालीगंज बाजार गया था। बाजार से लौटने के दौरान फतेहपुर के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।



ये भी पढ़ें- Bihar: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर भीषण जाम, 10 किमी तक थमे पहिए; वाहन चालक व यात्री भूखे-प्यासे हो रहे बेहाल

वहीं, पालीगंज थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि फतेहपुर के पास एक बाइक पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed