फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   No border infiltration Modi Guarantee during pm modi bihar visit live purnea bangladesh border bihar news

PM Modi: बिहार के सीमांचल से प्रधानमंत्री का देश को संदेश, कहा- अब भारत में घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी

Mon, 15 Sep 2025 06:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 Sep 2025 06:56 PM IST
सार

PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में घुसपैठियों की मनमानी अब नहीं चलेगी। पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं और देश और बिहार के संसाधनों को खतरे में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
No border infiltration Modi Guarantee during pm modi bihar visit live purnea bangladesh border bihar news
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अगले माह के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के आसार हैं। चुनावी माहौल गर्म है और विपक्ष मतदाता सूची प्रारूप को लेकर चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमांचल क्षेत्र से बड़ा बयान दिया है, जहां सबसे अधिक घुसपैठ होने के आरोप लगते हैं।

विज्ञापन


'हर हालत में घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई'
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया के शीशाबाड़ी में आयोजित जनसभा में कहा कि हर हालत में घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी। अब इस देश में उनकी मनमानी नहीं चलेगी। यह मोदी की गारंटी है कि हर हाल में घुसपैठियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- मंत्री जीवेश कुमार का पलटवार, तेजस्वी यादव पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि आज सीमांचल और पूर्वी भारत में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बिहार, बंगाल और असम के लोग अपनी बहन और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं इसलिए मैंने लालकिले से डेमोग्राफी मिशन की घोषणा की है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद के लोग घुसपैठियों की वकालत कर रहे हैं और उन्हें बचाने में लगे हैं। बेशर्मी के साथ ये लोग विदेश से आने वाले घुसपैठियों को बचाने के लिए नारे लगा रहे हैं, यात्राएं निकाल रहे हैं। यह लोग बिहार और देश के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दांव पर लगाना चाहते हैं।

'राजद और कांग्रेस को जनता करारा जवाब देने जा रही'
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्णिया की इस धरती से मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि राजद और कांग्रेस की जमात मेरी बात कान खोलकर सुन ले। जो भी घुसपैठिया है, उसे बाहर जाना ही होगा। घुसपैठ पर ताला लगाना एनडीए की पक्की जिम्मेदारी है। जो नेता बचाव में खड़े हैं, जो घुसपैठियों को बचा रहे हैं, मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि आप कितनी भी ताकत लगाओ, अब हम उन्हें हटाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। जो लोग घुसपैठियों की ढाल बनते हैं, वह सुन लें कि इस देश में भारत का कानून चलेगा। भारत में घुसपैठियों की मनमानी नहीं चलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि घुसपैठियों के समर्थन में राजद और कांग्रेस वाले जो विषय उछाल रहे हैं, बिहार की जनता उन्हें जल्द ही करारा जवाब देने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed