फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar Attacks Leader Rekha Devi in Bihar Assembly Lalan's Inflammatory Remarks on Rabri

Bihar: नीतीश ने राजद नेता रेखा देवी से कहा- महिला हो, कुछ जानती नहीं हो! चुप रहो; ललन के राबड़ी पर बिगड़े बोल

Wed, 24 Jul 2024 12:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 24 Jul 2024 12:56 PM IST
सार

Nitish Kumar Controversial Statement: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके अलावा जदयू नेता ललन सिंह ने राजद नेता राबड़ी देवी को लेकर गलत बयानी की है।

विज्ञापन
Nitish Kumar Attacks Leader Rekha Devi in Bihar Assembly Lalan's Inflammatory Remarks on Rabri
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विधानसभा में जदयू प्रमुख सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में बोल रहे थे, जहां उन्होंने यह आरोप लगाया कि आरजेडी ने 2005 के बाद महिला को आगे नहीं बढ़ाया। इस बीच आरजेडी विधायक रेखा देवी ने अपनी प्रतिक्रिया देनी चाही। इसी दौरान नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। हम कह रहे हैं चुपचाप सुनों। वहीं, रेखा देवी ने इसे गलत बयान बताया है।

विज्ञापन


दरअसल, बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट पर वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर बैठकर पूरी बात सुन लीजिएगा, तब आपको ठीक लगेगा। इसी दौरान वे भड़क कर बोले ऐ सुनिए। अरे हमको सबको बुलाए हैं, मेरी इच्छा थी न। सारी पार्टियों को आप लोग भी साथ थे, ये भी। हम सबको बुलाकर करके बैठक किए थे और बातचीत करके हमने पूरा सर्वे करवाया। फिर जाति जनगणना करवाई और एक-एक चीज के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने कहा कि सुनिए अरे भाई! आप सुनिए न। आप लोग तो ऐसे ही बोलते रहते हैं और ये सब भूल जाते हैं कि हमने इनको कितना ज्यादा किस तरह से आप लोगों को भी कह के करवाया था। यह मेरी इच्छा थी और सब लोग राजी हुए थे। सुनिए! चुप रहिए। अगर बैठकर सुनते तब पता चलता कि सचमुच आप कुछ चाहते हैं। अरे आप सुनिए न। आप सुन क्यों नहीं रहे हैं। आप जानते हैं कि ये काम हम लोगों ने करवाया। आप लोगों के साथ इन सब लोगों ने सपोर्ट किया। जब आप लोगों द्वारा सपोर्ट किया गया पूरी सर्व सम्मति से...।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश तेज आवाज में राजद विधायक रेखा देवी से बोले कि अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो। अरे बोल रही है कि कहां से आते। इन लोगों के साथ जो है... ये लोग कोई (राजद) महिला को आगे बढ़ाया था। अरे हम 2005 के बाद न कोई महिला को आगे बढ़ाए हैं। बोल रही हो फालतू। इसीलिए हम कह रहे हैं कि चुपचाप सुनों। अरे ऐसे ही बोल रहे... अरे क्या हुआ, सुनोगे नहीं। हम तो सुनाएंगे और अगर आप नहीं सुनिएगा तो आपकी गलती है। तो आप समझ लीजिए कि हम यह चाह रहे थे कि ये लोग समझते। और एक-एक चीज को हम लोगों ने लागू कर दिया। जो भी तय कर दिया था पिछड़ों का जितना ज्यादा जो आया वो इसीलिए जो भी होता था 50% उसमें पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित-महादलित... और इस सब की जो संख्या बढ़ी तो हम लोगों ने पचास की जगह 75 प्रतिशत किया।

Nitish Kumar Attacks Leader Rekha Devi in Bihar Assembly Lalan's Inflammatory Remarks on Rabri
जदयू नेता ललन सिंह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही जदयू नेता ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बजट जैसी चीज राबड़ी देवी की समझ से बाहर है। उन्हें साइन करना आता नहीं, बजट पर क्या बोलेंगी। बता दें कि ललन सिंह मुंगेर के सांसद व केंद्रीय मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed