फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nitish kumar surprise visit sudha dairy patna dairy farmers income increase

Bihar: सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे सुधा डेयरी, पशुपालकों की आय बढ़ाने पर अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Sun, 07 Dec 2025 09:02 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 09:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक फुलवारी शरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचे और करीब 40 मिनट तक सभी यूनिट्स का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
nitish kumar surprise visit sudha dairy patna dairy farmers income increase
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के फुलवारी शरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचे। करीब 40 मिनट तक उन्होंने पूरे प्लांट का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान वे आइसक्रीम प्लांट, दही प्लांट, कोल्ड रूम और अन्य सभी यूनिट्स में गए और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सीएम ने कांफ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने डेयरी से जुड़े पशुपालकों की आय बढ़ाने को लेकर कई अहम सुझाव दिए। सुधा डेयरी पहुंचने पर कंफेड के प्रबंध निदेशक कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सुधा के सभी प्रॉडक्ट्स व प्लांट गतिविधियों की पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी जाना कि कितनी दूध उत्पादक समितियां सुधा डेयरी से जुड़ी हैं, इन समितियों को कितना फायदा मिल रहा है और सुधा डेयरी किस तरह पशुपालकों की आय बढ़ाने में मदद कर रही है। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को डेयरी के विस्तार और दूध उत्पादक समितियों को बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साफ कहा कि सरकार चाहती है कि पशुपालकों की आय में तेजी से बढ़ोतरी हो और उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed