{"_id":"65bcbba794452af371068c67","slug":"nitish-kumar-s-minister-shravan-kumar-s-reply-on-tejashwi-s-game-on-department-allocation-of-ministers-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मंत्रियों के विभाग आवंटन, तेजस्वी के 'खेला' पर नीतीश कुमार के मंत्री का आया जवाब; बोले- समय आ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मंत्रियों के विभाग आवंटन, तेजस्वी के 'खेला' पर नीतीश कुमार के मंत्री का आया जवाब; बोले- समय आ रहा
Fri, 02 Feb 2024 03:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:25 PM IST
सार
Patna Hindi News: मंत्री श्रवण कुमार ने स्पीकर के इस्तीफे को लेकर कहा कि जब समय आएगा तो सभी चीज का हल निकल जाएगा। सब समय पर होगा, नियम से होगा और कानून के तहत होगा। वहीं, उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खेला वाले बयान पर तंज कसा है।
विज्ञापन
मंत्री श्रवण कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने मंत्रियों के विभाग के आवंटन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और विभाग का बंटवारा मुख्यमंत्री जी का विषय है, हम लोगों के बड़े नेताओं का विषय है। उनसे अप्रोच कीजिएगा तो जानकारी मिलेगी। बजट सत्र के समय में हो रहे लगातार बदलाव पर उन्होंने कहा कि जो नियम है जो प्रक्रिया है जो कानून कहता है, उसके हिसाब से सारी चीज चलती है। उन्होंने कहा कि बहुमत में कहीं भी संशय की स्थिति नहीं है, कहीं कश्मकश नहीं है। अखबार, टेलीविजन और सोशल मीडिया में कश्मकश चलती है। सारे लोग इंटैक्ट हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री श्रवण कुमार ने स्पीकर के इस्तीफे को लेकर कहा कि जब समय आएगा तो सभी चीज का हल निकल जाएगा। सब समय पर होगा, नियम से होगा और कानून के तहत होगा।
वहीं, तेजस्वी यादव के बयान कि अभी खेल बाकी है के जवाब में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हमको कोई कुछ नहीं बिगाड़े तो हम दुनिया को बिगाड़ सकते हैं, ये कौन बात है। जो हटते हैं तो अपने मन को ठंडा करने के लिए कुछ न कुछ बोलते हैं। जगह से भी बेजगह होते हैं तो कुछ न कुछ बात बोलकर अपने समर्थकों को टाइट रखते हैं। यह सब राजनीति में चलता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही राजद के आरोप मंत्रिमंडल विस्तार में पेंच फंसा है पर उन्होंने कहा कि आरजेडी को यह बात कैसे मालूम है, वह थोड़ी शामिल है। सब स्मूथ है, सब सही है और सब अच्छा है।
विपक्षी नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कानून के हिसाब से सभी कार्रवाई चलती है और एकाएक इस तरह की कार्रवाई नहीं चलती है। पहले जांच-पड़ताल होती है, उसके बाद कुछ चीज सामने आती है तो इस तरह की कार्रवाई होती है। लेकिन जो कार्रवाई हो वह नियम से हो, कानून को ताक पर रखकर कार्रवाई न हो। कोई विपक्ष में रहे यह सत्ता पक्ष में रहे, कानून अपना काम करता रहता है।