फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar inspected under-construction airport Danapur-Bihta elevated corridor bihta patna bihar news

Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण

Sat, 04 Apr 2026 07:06 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sat, 04 Apr 2026 07:06 PM IST
सार

Bihar : सीएम अब राज्यसभा चले जाएंगे, लेकिन वहां जाने से पहले वह हर काम बहुत जल्द पूरा कर लेना चाहते हैं। शायद इसी वजह से वह आज बिहटा पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण करने के बाद निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Nitish Kumar inspected under-construction airport Danapur-Bihta elevated corridor bihta patna bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले राज्यसभा जाने वाले हैं, लेकिन इससे परे वह पटना में निर्माणाधीन कार्यों का लगातार जायजा लेते हुए दिखते रहते हैं। ऐसे में आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहटा पहुंचे, जहां उन्होंने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट परिसर में निर्माणाधीन कार्य के संबंध में भी जानकारी ली। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने रन-वे, यात्री सुविधायें, आवागमन हेतु पथ की कनेक्टिविटी तथा उपलब्ध कराये जाने वाली अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अनजान कॉल से शुरू हुआ सफर, शादी के मंजिल तक पहुंचा, पहले परिवार ने रिश्ते का किया विरोध फिर दी मंजूरी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरीक्षण करने के दौरान कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें। उन्होंने आगे यह भी कहा कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए निर्माण की गुणवता का भी ख्याल रखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड पथ से बिहटा एयरपोर्ट को जोड़नेवाली निर्माणाधीन सड़क का भी जायजा लिया और कार्य को जल्द पूर्ण पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री बिहटा स्थित भारतीय वायुसेना स्थल के परिसर स्थित रन-वे का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा; हालत गंभीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। साथ ही यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुँचने के लिये दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से और कनेक्टिविटी बढ़ेगी तथा पटना एयरपोर्ट पर पड़नेवाला भार भी कम होगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को दी चुनौती, कहा- NDA इन मुद्दों पर करे मुझसे सार्वजनिक बहस

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed