फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitish Kumar in Delhi for jdu party national meet and Bihar Vidhan sabha seat sharing with BJP, NDA

JDU Party : सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, भाजपा से विधानसभा चुनाव पर भी करेंगे बात, कल कार्यकारिणी भी

Fri, 28 Jun 2024 12:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 28 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

Nitish Kumar : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। वह वहां तीन दिन रहेंगे। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। साथ ही भाजपा से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बात भी होगी।

विज्ञापन
Nitish Kumar in Delhi for jdu party national meet and Bihar Vidhan sabha seat sharing with BJP, NDA
सीएम नीतीश कुमार व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। पटना एयरपोर्ट से उन्होंने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सीएम तीन दिन वहां रहेंगे। इस दौरान अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी की बैठक में शामिल हो रहे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता नीतीश कुमार करेंगे। इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं। शनिवार को बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी हो सकता है। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरे लिए दिल्ली गए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव पर सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो जदयू इस बाद भाजपा के बराबर सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवाद उतरना चाहती है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी
लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 12 लोकसभी सीटें जदयू के खाते में

सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू की ओर से इनके दो सांसद इस बार मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री और रामनाथ ठाकुर काे केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह पहली बार हुआ जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इससे पहले 2021 में आरसीपी सिंह अकेले ही मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अभी ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बनाए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed