सोशल मीडिया पर फिर भड़के नीतीश कुमार, अपने विधायकों को सिखाएंगे बयान देने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर बुलाई गई जदयू विधायकों की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा में यह बात कही। इसमें उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया के प्रति नाराजगी जाहिर की। बताया कि 24 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। इसमें जदयू विधायक के अलावा पूर्व विधायक और अन्य लोग भी शामिल हो सकेंगे। इसमें विधायकों को सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जा रही नकारात्मकता दूर करने व समाज में सौहार्द बढ़ाने में इसके इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
A meeting of MLAs & others who are willing to participate will be held on Feb 24. Social media is being used for anti-social activities. We'll discuss how to present their view in a positive manner & to promote harmony & brotherhood: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/njhKZTT90J
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 19, 2021
पहली बार कर्पूरी सभागार में हुई जदयू विधान मंडल की बैठक
इससे पहले पटना में जदयू के प्रदेश मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में विधानमंडल दल की बैठक हुई। इसके पहले कभी पार्टी कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक आयोजित नहीं हुई थी, कर्पूरी सभागार में मीटिंग के लिहाज से काफी जगह है और सब लोगों का विचार था कि इस बार यहीं बैठक आयोजित की जाए।
नीतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि बिहार विधानसभा और विधान परिषद में (वर्तमान सत्र) जो कार्य होने हैं उन पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। कई सदस्य पहली बार निर्वाचित हुए हैं उन्हें भी सभी बातों की जानकारी दी गई।
नीतीश ने कहा कि बैठक में सभी सदस्यों से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताएं। साथ ही यह भी तय किया गया है कि 24 फरवरी की शाम नए सदस्यों की एक बैठक और होगी जिसमें संवैधानिक व्यवस्थाओं एवं कार्यकलापों, नियमों आदि के संबंध में अनुभवी सदस्य उन्हें विशेष तौर पर जानकारी देंगे। इस बैठक में नए सदस्यों के साथ-साथ अन्य इच्छुक सदस्य भी शामिल होंगे।
नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री ने बताया कि नीति आयोग की कल ही बैठक है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हम भी उस बैठक में बिहार की तरफ से शामिल होंगे। नीति आयोग के अधिकारियों द्वारा बिहार के अधिकारियों के साथ पहले ही लंबी चर्चा हो चुकी है। कल नीति आयोग की छठवीं बैठक है। प्रधानमंत्री सभी राज्यों की राय सुनेंगे। राज्य में विकास के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसके संबंध में हम लोग भी जानकारी देंगे।