फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nitin Naveen: Road show of Nitin Naveen in Patna, Sanjay Saraogi said – today is a big day for BJP

Nitin Nabin: पटना में नितिन नवीन के कार्यक्रम का टाइल टेबल जानिए; संजय सरावगी बोले- भाजपा के लिए आज बड़ा दिन

Tue, 23 Dec 2025 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Dec 2025 10:45 AM IST
सार

Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दायित्व ग्रहण करने के बाद पहली बार पाटलिपुत्र यानी पटना की धरती पर आ रहे हैं। इस अवसर पर बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। 
 

विज्ञापन
Nitin Naveen: Road show of Nitin Naveen in Patna, Sanjay Saraogi said – today is a big day for BJP
महावीर मंदिर में पूजा करते नितिन नवीन और दिलीप जायसवाल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद आज पहली बार नितिन नवीन पटना आ रहे हैं। बिहार भाजपा ने उनके स्वागत की बड़ी तैयारी की है। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भव्य रोड शो और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। इस बीच नितिन नवीन क्या क्या करेंगे, आइए जानते हैं...

विज्ञापन


जानिए, क्या-क्या करेंगे आज नितिन नवीन

दौरे की शुरुआत नितिन नवीन द्वारा राजवंशी नगर, पटना स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन से होगी। यह कार्यक्रम दोपहर 01:05 बजे निर्धारित है। इसके वह बेली रोड स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसका समय दोपहर 01:50 बजे रखा गया है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आयकर गोलंबर, पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 02:05 बजे होगा। इसमें बाद नितिन नवीन का वीरचंद पटेल मार्ग स्थित मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में आगमन एवं अभिनंदन सभा आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 02:15 बजे से शुरू होगी। इसी क्रम में एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल ग्राउंड तक भाजपा का रोड शो निकाला जाएगा। इस अभिनंदन समारोह के बाद शाम को नितिन नवीन राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सायं 4 बजे निर्धारित है। इसके बाद वह प्रदेश भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक शाम 7:30 बजे से आयोजित होगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा जानिए

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे बिहार के लिए विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब बिहार के किसी नेता को पार्टी संगठन के इतने शीर्ष पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व ने युवा नेता नितिन नवीन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। यह न केवल भाजपा के लिए बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए गर्व की बात है और इससे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Weather: घने कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी; 48 घंटे बाद और बढ़ेगी ठंड

संजय सरावगी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिस वर्ष भाजपा की स्थापना हुई, उसी वर्ष के आसपास नितिन नवीन का जन्म हुआ, जो अपने आप में एक रोचक संयोग है। बिहार में उनके आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed