फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   NIA's Most Wanted PFI Active Member Mumtaz Ansari Arrested By Patna ATS Team From Chennai

Bihar: पटना ATS ने NIA के मोस्ट वांटेड PFI के सक्रिय सदस्य को चेन्नई से गिरफ्तार किया; खुलेंगे कई राज

Mon, 19 Jun 2023 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Jun 2023 07:38 PM IST
सार

पटना एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुमताज अंसारी को छापेमारी कर चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। मुमताज पीएफआई का काफी सक्रिय सदस्य था। इस गिरफ्तारी के बाद एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकेगी।

विज्ञापन
NIA's Most Wanted PFI Active Member Mumtaz Ansari Arrested By Patna ATS Team From Chennai
पटना एटीएस की गिरफ्त में आया पीएफआई का सक्रिय सदस्य मुमताज अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एनआईए के मोस्ट वांटेड पीएफआई के सक्रिय सदस्य मुमताज अंसारी को पटना एटीएस की टीम ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। मुमताज की गिरफ्तारी एटीएस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। दरसल, पटना के फुलवारी शरीफ में हुए कांड के बाद से एनआईए की टीम प्रतिबंध संगठन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान खगौल में छापेमारी की, जहां मुमताज का नाम सामने आया। एनआईए की टीम ने जबसे मामले को दर्ज कराया, तभी से इसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


मुमताज की तलाश में मोतिहारी में भी हुई थी छापेमारी
एनआईए की टीम ने जब मुमताज के बारे में पता लगाया तो पता चला कि वह मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुरनाग गांव का रहने वाला है। उसकी तलाश में कई बार एनआईए की टीम ने मोतिहारी में उसके घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन वह एनआईए और एटीएस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


एनआईए की दबिश के बाद चेन्नई में जा छुपा
एनआईए और एटीएस की टीम ने जब मुमताज की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज की। मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुरनाग सहित अन्य जगहों पर छापेमारी शुरू की गई। उसके बाद वह घर छोड़ कर चेन्नई में छुप कर रहने लगा। इसी बीच पटना एटीएस को गुप्त सूचना मिली की मुमताज चेन्नई में छुपा है। उसके बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मुमताज पीएफआई का काफी सक्रिय सदस्य था। इसकी गिरफ्तारी के बाद एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लग सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed