कार्रवाई: बिहार से लश्कर-ए-मुस्तफा के दो आतंकी गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर में हमले की रच रहे थे साजिश
एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में हमले की साजिश रच रहे लश्कर ए मुस्तफा के दो आतंकियों को बिहार से गिरफ्तार किया है।
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में हमले की साजिश रच रहे लश्कर ए मुस्तफा के दो आतंकियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। एनआईए ने बताया कि लश्कर-ए-मुस्तफा जैश-ए-मोहम्मद की एक शाखा है। प्रमुख जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि आतंकी मोहम्मद अरमान अली(20) और मोहम्मद एहसानुल्लाह(23) दोनों बिहार के सारण के निवासी हैं। ये दोनों मोहाली और अंबाला में अवैध हथियारों और गोला-बारूद की दो अलग-अलग खेपों के परिवहन में शामिल थे। .
अधिकारियों ने कहा कि अरमान अली और एहसानुल्ला को बिहार में गिरफ्तार किया गया था और उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सारण के सामने पेश किया गया था और इसके बाद दोनों को एनआईए विशेष अदालत, जम्मू के समक्ष पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकी हथियारों को जम्मू-कश्मीर में LEM के स्व-घोषित कमांडर-इन-चीफ हिदायत उल्लाह मलिक को सप्लाई करते थे।
NIA says it has arrested two persons from Bihar in a case relating to a conspiracy hatched by members of Lashkar-e-Mustafa, an offshoot of Jaish-e-Mohammed, to carry out terror activities in J&K with an intention to threaten the sovereignty, integrity & security of India pic.twitter.com/bylO7Hdp5h
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 22, 2021