फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   newly married woman committed suicide by hanging herself torture case rohtas bihar news

Bihar: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका हुआ मिला शव; पुलिस कर रही जांच

Thu, 07 May 2026 03:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 03:55 PM IST
सार

रोहतास जिले में एक विवाहिता ने शादी के 1 साल बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस ने सास व पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
newly married woman committed suicide by hanging herself torture case rohtas bihar news
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले से एक विवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नटवार थाना क्षेत्र के रामपुर टोला की बताई जाती है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज एक वर्ष बाद हीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पूरा गांव स्तब्ध है। मृतका की पहचान रामपुर टोला गांव निवासी अखिलेश चौधरी की लगभग 25 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बीते वर्ष 7 अप्रैल को हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार मृतका गायत्री देवी की बीते वर्ष 7 अप्रैल को रामपुर टोला गांव निवासी अखिलेश चौधरी से शादी हुई थी। दोनों को कोई संतान नहीं है और शादी के महज एक साल बाद गायत्री के फांसी लगाकर आत्महत्या करने से परिवार व आसपास के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज के दिलीप कुमार जायसवाल ने ली शपथ, तीन बार रह चुके है एमएलसी; समर्थकों में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
घटना को लेकर मृतका के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से हीं गायत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना के खिलाफ थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई है।

हिरासत में पति और सास
वहीं मामले की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची नटवार थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है और मामले में पति अखिलेश चौधरी तथा उसकी सास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा तथा परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed