फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   NEET Paper Leak Case Key Accused Sanjeev Mukhia Taken On Remand EOU Begins Interrogation

संजीव मुखिया रिमांड पर: नीट सहित कई पेपर लीक के आरोपी से ईओयू ने पूछताछ की, जानें पूरा मामला

Wed, 02 Sep 2026 07:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 02 Sep 2026 07:36 PM IST
सार

पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कई मामलों के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को ईओयू ने पुराने पत्रकारनगर थाना कांड में कोर्ट की अनुमति से पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मददगारों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
NEET Paper Leak Case Key Accused Sanjeev Mukhia Taken On Remand EOU Begins Interrogation
नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया उर्फ लूटन मुखिया से आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रही है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद EOU ने उसे पटना की आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर से पुलिस रिमांड पर लिया है। ईओयू को उम्मीद है कि संजीव मुखिया से पूछताछ के दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक से जुड़े कई और बड़े राज फाश हो सकते हैं।
विज्ञापन


2017 के केस में भी कसा शिकंजा
मामला पटना के पत्रकारनगर थाना कांड संख्या-224/17 (दिनांक 07.05.2017) से जुड़ा है, जो धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। तत्कालीन जांच के दौरान पटना पुलिस ने नीट (NEET) परीक्षा में धोखाधड़ी की तैयारी कर रहे गिरोह के सदस्यों के साथ संजीव मुखिया के बेटे डॉ. शिव कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए 19 जून 2025 को EOU ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया था। जांच के दौरान EOU अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


कई अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक का भी है आरोपी
नालंदा के नगरनौसा का रहने वाला संजीव मुखियाकई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक करने और वित्तीय धोखाधड़ी का मुख्य सूत्रधार रहा है। आर्थिक अपराध इकाई ने पहले उसे आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-06/2024 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके बाद अब इस पुराने मामले (पत्रकारनगर थाना कांड) में भी कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी! ग्रामीणों ने पकड़ा; फिर सात फेरे लेकर पूरा हुआ प्यार

नेटवर्क के सफाए के लिए आर्थिक अपराध इकाई प्रतिबद्ध
आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अनुचित तरीके से लीक कराने और इससे अवैध आर्थिक लाभ कमाने वाले गिरोहों और माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल रिमांड के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed