फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Wife consumed poison when husband scolded her for talking to someone on mobile; died in hospital

Bihar News: मोबाइल पर किसी से बात करने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने खाया जहर; अस्पताल में मौत

Mon, 19 Feb 2024 04:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि क्लीनिक के कर्मियों और महिला के पति द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस निजी क्लीनिक पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Nalanda: Wife consumed poison when husband scolded her for talking to someone on mobile; died in hospital
मृतका स्वाति कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के शेखपुरा जिले की एक महिला की इलाज के दौरान नालंदा में सोमवार को मौत हो गई। दरअसल, महिला ने खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया था। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के फैजाबाद मोहल्ला निवासी चंदन विश्वकर्मा की पत्नी स्वाति कुमारी (22) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतका के पति चंदन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की शाम उसकी पत्नी मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। इसके बाद उसने पत्नी से फोन ले लिया और उसे डांट-फटकार लगाई और वह बाजार चला गया। थोड़ी देर बाद घर से फोन आया कि स्वाति जमीन पर गिरी हुई है। इसके बाद आनन-फानन में घर पहुंचा, तब देखा कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। उसके बाद इलाज के लिए उसे बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के एक निजी क्लीनिक में देर शाम भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



 
वहीं, पत्नी के प्रेम प्रसंग के मामले में पूछे जाने पर चंदन ने बताया कि प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं थी। डांट-फटकार से गुस्सा होकर उसने जहर खा लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इधर, लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि क्लीनिक के कर्मियों और महिला के पति द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस निजी क्लीनिक पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed