फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nalanda wedding celebration turns tragic firing accident chhotu kumar death bihar binda village

Bihar News: दोस्त के तिलक में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, लोड करते ही खुद को लगी गोली; मची चीख-पुकार

Mon, 20 Apr 2026 09:57 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

Bihar News: नालंदा के अमावां गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 21 वर्षीय छोटू कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके अपने ही देसी कट्टे से चली। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
nalanda wedding celebration turns tragic firing accident chhotu kumar death bihar binda village
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नालंदा जिले में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव में रविवार को हुई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी 21 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में हुई है, जो उपेंद्र प्रसाद का पुत्र था। बताया जा रहा है कि छोटू अपने दोस्त के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया था, जहां नाच-गाने और जश्न का माहौल चल रहा था।
विज्ञापन


देसी कट्टे से चलाई थी गोली
जानकारी के अनुसार, छोटू छत पर मौजूद था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। कुछ ही देर बाद वह लहूलुहान हालत में जमीन पर मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली मृतक के अपने ही देसी कट्टे से चली, जो संभवतः मिसफायर हो गई और सीधे उसके पेट में लग गई। मौके से हथियार की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  शादी की खुशियां मातम में बदली: नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, चार बच्चों से छिना मां का साया

थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद के अनुसार, मृतक का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी हथियार रखने और लूटपाट के मामलों में जेल जा चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। जिस घर में जल्द शादी की शहनाई बजनी थी, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed