{"_id":"679cbfb706be16f25e0dfeda","slug":"nalanda-suspicious-death-of-pregnant-newlywed-in-laws-said-it-was-suicide-parents-accused-of-dowry-murder-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल वालों ने बताया खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया ऐसा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल वालों ने बताया खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया ऐसा आरोप
Fri, 31 Jan 2025 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 31 Jan 2025 05:49 PM IST
सार
Nalanda News: पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
शोक में डूबे मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि ससुराल पक्ष इसे खुदकुशी बता रहा है। मृतका दो महीने की गर्भवती थी।
विज्ञापन
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मई गांव की है। जहां गुरुवार की रात 22 वर्षीय चमेली देवी की मौत हो गई। मृतका के भाई राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि शादी के वक्त चार लाख रुपये और सोने की चेन दी गई थी, लेकिन ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर चमेली को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
राहुल के मुताबिक, गुरुवार रात अचानक सूचना मिली कि चमेली की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जब परिवारवाले ससुराल पहुंचे, तो पता चला कि शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने पर देखा कि शव स्ट्रेचर पर पड़ा था और ससुराल पक्ष फरार हो गया था।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष ने किया खुदकुशी का दावा
वहीं, मृतका के भैसुर जितेंद्र कुमार का कहना है कि गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद चमेली अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद घर की बड़ी मां पड़ोस से लौटी और दरवाजा खटखटाने लगी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो चमेली फंदे से लटकी मिली।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि चमेली की शादी आठ महीने पहले हिलसा थाना क्षेत्र के नौघर गांव निवासी चंदेश्वर पासवान की बेटी के रूप में प्रेम रंजन पासवान से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। मायके पक्ष की शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।