फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Passengers were boarding running bus, it suddenly moved forward overturned in ditch; one person died

Bus Accident: चालू बस में चढ़ रहे थे यात्री, अचानक आगे बढ़ी और गड्ढे में पलट गई; एक शख्स की मौत, कई लोग घायल

Fri, 21 Feb 2025 01:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 21 Feb 2025 01:53 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ड्राइवर व खलासी से भी पूछताछ की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda: Passengers were boarding running bus, it suddenly moved forward overturned in ditch; one person died
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक यात्रियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। यह हादसा चिकसौरा मोड़ के पास हुआ, जब बस चालू अवस्था में खड़ी थी और ड्राइवर-खलासी यात्रियों को बैठाने में व्यस्त थे।

विज्ञापन

 
ड्राइवर और खलासी बस से उतर गए थे
चश्मदीदों के अनुसार, मिनी बस चिकसौरा के पभेड़ी से हिलसा बाजार की ओर जा रही थी। चिकसौरा मोड़ पर बस को रोका गया, लेकिन इंजन चालू था। ड्राइवर और खलासी यात्रियों को बैठाने के लिए बस से नीचे उतर गए थे। इसी दौरान बस अचानक आगे बढ़ने लगी और नियंत्रण खोकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस के आगे बढ़ने की वजह हैंड ब्रेक का सही से लगाना न होना बताया जा रहा है। बस पलटने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बचाव और राहत कार्य में जुट गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। पुलिस की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और सभी घायलों को हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में चिकसौरा थाना अध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि पुलिस ने मृत यात्री के शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ड्राइवर व खलासी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बस संचालन में लापरवाही पर उठे सवाल
इस दुर्घटना ने एक बार फिर बस संचालकों की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की अनदेखी को उजागर कर दिया है। चालू बस में यात्रियों को बैठाने की प्रथा आम हो चुकी है, जिससे ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं और दोषी पाए जाने पर बस संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed