फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Woman going home on Chhath festival got shot, bullet got stuck in jaw during firing

Bihar: छठ के मौके पर ऑटो से घर जा रहे थे पति-पत्नी... अचानक महिला को लगी गोली, जबड़े में फंसी; जानें मामला

Sat, 02 Nov 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Nov 2024 04:22 PM IST
सार

Nalanda News: थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला को घर जाते समय गोली लगी थी। फर्द बयान के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Nalanda News: Woman going home on Chhath festival got shot, bullet got stuck in jaw during firing
अस्पताल में इलाजरत गोली लगने से घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के सारे थानाक्षेत्र के चंदवापर गांव के पास छठ पर्व के दौरान घर लौट रही एक महिला को अज्ञात बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल महिला की पहचान मानपुर थानाक्षेत्र के करिंगपुर गांव निवासी जितेंद्र महतो की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
ऑटो से जाने के दौरान लगी गोली
जानकारी के मुताबि, रूबी देवी के पति जितेंद्र महतो पेशे से ऑटो चालक हैं। उन्होंने बताया कि वह छठ पर्व के मौके पर अपने ऑटो में पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में चंदवापर गांव के पास आम के बगीचे में उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे उन्होंने समझा कि दीपावली का अवसर होने के कारण लोग पटाखे जला रहे होंगे। लेकिन जैसे ही वे कुछ आगे बढ़े, उनकी पत्नी रूबी देवी अचानक दर्द से कराहने लगी। तभी पता चला कि एक गोली उनके जबड़े के पास आकर अटक गई है।
विज्ञापन

 
घटना के बाद जितेंद्र महतो अपनी पत्नी को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोली जबड़े में फंसी होने की वजह से महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस मामले में सारे थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला को घर जाते समय गोली लगी थी। फर्द बयान के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि फायरिंग का कारण क्या था और क्या यह जानबूझकर किया गया हमला था या महज एक दुर्घटना।

 
घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत
छठ पर्व के मौके पर घर लौट रही महिला को गोली लगने की इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखों की आड़ में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई फायरिंग से यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जो क्षेत्र की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed