फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news The minister laid the foundation stone for the promotion of eco-tourism

Bihar News: इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा हिरण्य पर्वत, मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया शिलान्यास

Sun, 04 May 2025 01:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 01:45 PM IST
सार

इको पर्यटन और पार्क विकास योजना के तहत नालंदा वन क्षेत्र में बिहार शरीफ के हिरण्य पर्वत पार्क और उसके आसपास के इलाकों को बेहतर बनाने का काम शुरू किया गया है। इसका शिलान्यास पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया।
 

विज्ञापन
Nalanda news The minister laid the foundation stone for the promotion of eco-tourism
शिलान्यास करते मंत्री डॉ सुनील कुमार ने किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इको पर्यटन और पार्क विकास योजना के तहत नालंदा जिले के बिहार शरीफ में स्थित हिरण्य पर्वत पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों को बेहतर बनाने का काम शुरू किया गया है। इसका शिलान्यास पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. सुनील कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि हिरण्य पर्वत को एक सुंदर और आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के लिए लगभग 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से कई काम किए जाएंगे। इनमें शिव मंदिर तक जाने वाली सीढ़ी बनाना, कैफेटेरिया, फाउंटेन, ओपन जिम, अच्छी सुविधा वाले बाथरूम और कैंटीन शामिल हैं।

विज्ञापन


मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कही ये बात

मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को सारी सुविधाएं मिलें, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोहसराय और आशानगर के सूर्य मंदिर और बाबा मणिराम अखाड़ा में भी विकास योजनाएं लाई जाएंगी। इस मौके पर मंत्री जी ने मंदिर में पूजा की और पौधारोपण भी किया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में कई वन अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


सुनी लोगों की समस्याएं
इस मौके पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। स्थानीय निवासी और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमरेश कुमार ने मंत्री का ध्यान मंसूर नगर से लेकर छोटी पहाड़ी तक नल-जल योजना का पानी न मिलने की ओर दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, देश के 8500 खिलाड़ी 28 खेल में दिखाएंगे दम

अमरेश कुमार ने बताया कि सरकार की ‘नल-जल योजना’ के तहत करीब दो साल पहले यहां पाइप और कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन अब तक हजारों घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। खासकर हिरण्य पर्वत के पास की गलियों, मंसूर नगर और छोटी पहाड़ी के इलाके में लोग पानी की भारी परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को एक साल पहले हस्ताक्षरयुक्त आवेदन भी दिया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कई बार बुडको और अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई, पर कोई फायदा नहीं हुआ।


उन्होंने बताया कि इस इलाके में अधिकतर लोग गरीब मजदूर हैं, और उनके लिए यह पानी की समस्या बहुत गंभीर है। इस पर मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के साथ बैठक कर इस मामले पर चर्चा की जाएगी और जहां से पानी की सप्लाई में रुकावट है, उसे जल्द दूर कराया जाएगा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मंसूर नगर, छोटी पहाड़ी और आसपास के घरों में पानी पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:  25 फीट गहरी टंकी में गिरी महिला, चीखने-चिल्लाने पर मदद के दौड़ा युवक, ऐसे बचाई जान

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, अमरेश कुमार, पूर्व पार्षद भेषनाथ प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, धनंजय कुमार, नीरज डब्ल्यू, विपिन कुमार, भूषण प्रसाद, अविनाश कुमार, अमित शान सिंह, सन्नी कुमार, बब्लू कुशवाहा, राकेश रोशन, शिवम राज, नवल कुमार यादव, रवि कुमार, अमन चौधरी और कई अन्य लोग शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed