फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   marriage celebration turns tragic intoxicated husband beats wife to death

Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदली: नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, चार बच्चों से छिना मां का साया

Mon, 20 Apr 2026 08:56 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 20 Apr 2026 08:56 AM IST
सार

Bihar News: नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिला चार बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
marriage celebration turns tragic intoxicated husband beats wife to death
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नालंदा जिले के बेन थाना इलाके के बेलदरियापुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोनमंती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशे का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता रहता था।
विज्ञापन


घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
परिजनों के अनुसार, घर में 25 अप्रैल को आरोपी की बहन की शादी तय थी और बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और खुशियों का माहौल था। इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई, जिसने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया गया कि मृतका पूजा कर घर लौटी ही थी, तभी नशे में धुत पति ने उस पर अचानक हमला कर दिया। महिला जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर भागी, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और उस पर लगातार हमला करता रहा।
विज्ञापन


इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंतपरवलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई है। इस घटना के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  तेज रफ्तार सरकारी बस ने ली कपड़ा कारोबारी की जान; हादसे के बाद भड़का गुस्सा, बस में की गई तोड़फोड़

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed