फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news Fight and firing between two wedding guests in Nalanda, case registered.

Bihar News: नालंदा में दो बरातियों के बीच मारपीट-रोड़ेबाजी, फायरिंग करने का भी वीडियो आया सामने; जांच जारी

Sun, 30 Nov 2025 03:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 30 Nov 2025 03:48 PM IST
सार

Bihar: घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भीड़ द्वारा रोड़ेबाजी एवं हमला करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। एवं एक व्यक्ति वीडियो में फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Nalanda news Fight and firing between two wedding guests in Nalanda, case registered.
वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बारात के दौरान हुई मारपीट और फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। शिवधारी मैरेज हॉल के पास हुई इस घटना में स्थानीय लोगों के साथ बराती भी शामिल रहे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बारात और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट
सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि दीपनगर थानाध्यक्ष को शनिवार देर रात सूचना मिली कि शिवधारी मैरेज हॉल पहाड़पुरा, जो कैम्ब्रिज स्कूल के पास स्थित है, उसके निकट एक बारात में बरातियों और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस मारपीट के दौरान कुछ लोगों द्वारा फायरिंग भी की गई। प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि विवाद की शुरुआत शिवधारी मैरेज हॉल में आयोजित बारात से हुई, जहां छोटे राउत, नाला रोड बिहारशरीफ के बेटे की शादी थी। बारात के दौरान बगल में दिलीप महतो के यहां भी बारात आई हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ें: शादी से एक माह पहले दूल्हे का इंकार, कहा पहले दहेज दो, फिर होगी शादी; मोबाइल देने के बहाने मिलने गया था
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद से मारपीट तक
डीएसपी ने बताया कि दोनों बराती दलों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही गंभीर रूप ले गया। स्थिति बिगड़ने के बाद दिलीप महतो पक्ष के लोगों ने बराती दल पर हमला बोल दिया। इस हमले में शिवधारी मैरेज हॉल की ओर से आए बराती, बदमाशों का निशाना बने और मारपीट की घटना में फायरिंग भी हुई।


वीडियो सबूत और पुलिस कार्रवाई
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें भीड़ द्वारा रोड़ेबाजी एवं हमला करते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। एवं एक व्यक्ति वीडियो में फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ व्यक्तियों और फायरिंग करने वालों की पहचान स्थापित कर ली है।

दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस ने पूरी घटना और मारपीट में शामिल तथा फायरिंग करने वाले सभी आरोपियों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की है। वीडियो फुटेज से घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed