फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Elderly woman died after falling from train accident happened while returning with medicine

Bihar News: ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, दवा लेकर लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
सार

Nalanda News: हरनौत रेलवे थाना प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda News: Elderly woman died after falling from train accident happened while returning with medicine
घटनास्थल पर मौजूद मृतका के परिजन और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा के बिहार शरीफ-बख्तियारपुर रेलखंड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना हरनौत रेलवे स्टेशन के पास बस्ती रेलवे फाटक पर हुई। जहां श्रमजीवी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला ट्रेन से गिर गईं। मृतका की पहचान हरनौत थानाक्षेत्र के बस्ती गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

 
दवा लेने गई थीं बख्तियारपुर
परिजनों ने बताया कि कौशल्या देवी अपनी बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां लेने बख्तियारपुर गई थीं। लौटते वक्त वह श्रमजीवी एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं। ट्रेन बस्ती फाटक के पास पहुंची, तभी यह हादसा हुआ। मृतका के बेटे नरेंद्र यादव ने बताया कि मां की तबीयत खराब थी, इसलिए वह दवा लेने बख्तियारपुर गई थीं। वापसी में ट्रेन से गिरकर यह हादसा कैसे हुआ, हमें इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों और रेलवे अधिकारियों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और कौशल्या देवी को मृत पाया। 
विज्ञापन

 
रेलवे पुलिस जांच में जुटी
हरनौत रेलवे थाना प्रभारी संजय कुमार पंडित ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर है। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed