फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: Brother-in-law's wife became reason for death in love affair conspiracy, main accused arrested

Bihar News: प्रेम प्रसंग की साजिश में रिश्तेदार की पत्नी बनी मौत की वजह, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; हथियार भी बरामद

Wed, 19 Feb 2025 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Nalanda News: Brother-in-law's wife became reason for death in love affair conspiracy, main accused arrested
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कारू कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जो पटना जिले के बख्तियारपुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई।

विज्ञापन

 
अंधेरे में घर में घुसकर महिला को मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात 11-12 फरवरी की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे नुरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव में हुई थी। 35 वर्षीय अनीता देवी को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। इस जघन्य हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच टीम गठित की थी। तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पूछताछ के दौरान आरोपी कारू कुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी का प्रेम संबंध अनीता देवी के एक रिश्तेदार से था। कारू को शक था कि उसकी पत्नी को इस रिश्ते के लिए अनीता देवी ने ही उकसाया था। इसी नाराजगी में उसने अनीता देवी की हत्या की योजना बनाई और अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या का कारण सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपी के चार अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है, जिनके नाम पूछताछ में सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की सख्त कार्रवाई, जांच जारी
बिहार शरीफ के एसडीपीओ संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में इस मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में नूरसराय थाना प्रभारी रजनीश कुमार, महिला पुलिस अधिकारी नेहा कुमारी समेत कई अन्य अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस हत्याकांड से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed