{"_id":"66e015b5db2ae17ed005f8a6","slug":"nalanda-news-bodies-of-mother-and-son-recovered-from-river-suspected-to-have-drowned-while-going-to-fields-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में नदी से मां-बेटे के शव बरामद, खेत जाने के दौरान डूबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में नदी से मां-बेटे के शव बरामद, खेत जाने के दौरान डूबने की आशंका
Tue, 10 Sep 2024 03:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:17 PM IST
सार
Nalanda News: सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
नदी में डूबने से मां और बेटे की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले के सिलाव थानाक्षेत्र के कहटाइन नदी में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी। खेत में काम करने के लिए निकले मां और बेटे के शव नदी से बरामद हुए हैं। मृतकों की पहचान सविता देवी (49) और उनके बेटे बंटी कुमार उर्फ सौरभ कुमार (12) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सविता देवी और उनका बेटा बंटी कुमार खेत में काम करने के लिए घर से निकले थे। शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए नदी किनारे गए, तो उन्हें नदी में शव दिखाई दिए। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि मां और बेटा खेत जाने के लिए कहटाइन नदी पार करते समय गहरे पानी में चले गए होंगे, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। शव मिलने की सूचना पर परिवार में शोक और हाहाकार मच गया। मृतकों के परिवार वाले सदमे में हैं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।