फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda News: 2 cousins died in road accident, 2 cattle also died; weapons cartridges recovered from spot

Bihar News: सड़क हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत, दो मवेशियों की भी गई जान; मौके से हथियार-कारतूस बरामद

Wed, 17 Jul 2024 01:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

Nalanda News: बिन्द थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय लोगों से सड़क हादसे के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक किशोर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान एक अन्य किशोर की भी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Nalanda News: 2 cousins died in road accident, 2 cattle also died; weapons cartridges recovered from spot
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में मंगलवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां लूना और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में लूना सवार दो किशोरों की जान चली गई। जबकि पिकअप पर लदे दो मवेशियों की भी मौत हो गई। यह घटना बिन्द थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा टू-लेन के रामपुर मोड़ के पास हुई है। मृतकों की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी बोलरजीत ढाढ़ी के राजकुमार ढाढ़ी उर्फ राजा (14) और सरमेरा थाना क्षेत्र के छोटकी मलावा गांव निवासी रामानंद राम के संदीप कुमार (15) के रूप में की गई है। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई लगते थे।

विज्ञापन

 
मृतक के परिजन ने बताया कि बहादुर राम और संदीप कुमार राजकुमार ढाढ़ी को लूना से छोड़ने उसके घर छोटकी मलावा से नीरपुर जा रहे थे। इसी बीच भिंड थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में राजकुमार ढाढ़ी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बहादुर राम और संदीप कुमार को इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में संदीप कुमार की भी मौत हो गई। जबकि बहादुर राम इलाजरत है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, राजकुमार ढाढ़ी आषाढ़ी पूजा के अवसर पर अपने फूफा के घर प्रसाद खाने के लिए गया हुआ था। जहां से अपने फुफेरे भाइयों के साथ लूना पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी बीच रहुई की ओर से आ रहे मवेशी लदे पिकअप से टक्कर हो गई। घटना के बाद पिकअप खाई में जा पलटी, जिसके अंदर सवार दर्जन भर मवेशियों में से दो मवेशी की भी मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वहीं, सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से सड़क पर बिखरे हथियार कारतूस भी बरामद हुए हैं। इनमें सात कारतूस और एक पिस्तौल है। इस मामलें में बिन्द थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सड़क हादसे के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि एक किशोर की मौके पर ही सिर में गहरी चोट लगने (हेड इंज्यूरी) की वजह से मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान एक अन्य किशोर की भी मौत हो गई।


उन्होंने बताया कि मौके से बरामद हथियार और कारतूस के संदर्भ में पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं, पिकअप को जब्त करते हुए थाने लाया गया है। वाहन नंबर के आधार पर पिकअप के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। पिकअप पर मवेशी लदे थे। इनमें दो मवेशियों की भी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed