फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda Grandfather and granddaughter injured in firing Surat fight reaches Bihar seven people made accused

Nalanda Crime: गोलीबारी में दादा और पोती घायल, सूरत का झगड़ा पहुंचा बिहार, सात लोगों को बनाया गया आरोपी

Sat, 21 Sep 2024 02:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 02:33 PM IST
सार

घायलों की पहचान कृष्णा यादव (60) और उनकी पोती निशा कुमारी (आठ) के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Nalanda Grandfather and granddaughter injured in firing Surat fight reaches Bihar seven people made accused
घायल और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले में मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ी गांव में शनिवार को गोलीबारी की घटना ने स्थानीय लोगों को दहला दिया। इस हमले में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी आठ वर्षीय पोती घायल हो गए। घायल कृष्णा यादव के बेटे नागेंद्र कुमार ने बताया कि उनके परिवार का गुड्डू यादव नामक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। यह झगड़ा सूरत की एक फैक्ट्री में काम करने वाले गुड्डू यादव के भाई सूरज यादव एवं चचेरे भाई राकेश कुमार के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुआ था।

विज्ञापन


नागेंद्र के अनुसार, गुड्डू यादव और उसके साथी राधे यादव तथा सूरज यादव ने सुबह खेत में काम कर रहे विनय यादव पर हमला किया। जब विनय वहां से भागने लगा, तब आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसी दौरान कृष्णा यादव और उनकी पोती निशा जो घर के बाहर बैठी हुई थी, गोलियों की चपेट में आ गए। विनय यादव, राकेश कुमार का भाई है। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में मानपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोंगड़ी पर गांव में गोली लगने से दो व्यक्ति जख्मी हो गए। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब पाया कि कृष्णा यादव एवं उनकी पोती निशा कुमारी के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई है, उसमें कृष्ण यादव का भतीजा राकेश कुमार, जो गुड्डू यादव गोली मारने वाला है। उसका भाई सूरज कुमार सूरत में काम करने के दौरान मारपीट किया था। इसी बात को लेकर तनाव था। उक्त विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। कृष्ण यादव के फर्द बयान पर कुल सात लोगों को आरोपित कर मामला दर्ज कर लिया गया है एवं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed