{"_id":"661d017e0f792af71201ad64","slug":"nalanda-family-had-gone-to-celebrate-chhath-festival-miscreants-broke-lock-of-house-and-stole-cash-jewelery-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: छठ पर्व मनाने घाट पर गया था परिवार, बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: छठ पर्व मनाने घाट पर गया था परिवार, बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात किए चोरी
Mon, 15 Apr 2024 03:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:59 PM IST
सार
Nalanda News: पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि अब तक कुल तीन बार उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। इसके पूर्व भी दो बार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बावजूद अब तक पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
घर में चोरी की घटना के बाद का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के नालंदा में बदमाशों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत जेवरात की चोरी कर ली। मामला बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी का है। चोरी की घटना सोनू पासवान के घर में हुई है। घटना के वक्त पूरा परिवार छठ पर्व मनाने घाट पर गया था। बताया जा रहा है कि इस घर में बदमाशों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित मकान मालिक ने बताया कि चैती छठ को लेकर घर के सभी सदस्य सिलाव प्रखंड के बड़गांव गए हुए थे। छठ पूजा संपन्न होने के बाद जब परिवार के सभी सदस्य घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अनहोनी की आशंका से घर के अंदर घुसे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। बदमाशों ने स्टोरवेल और बक्से का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत कुल 3.50 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि अब तक कुल तीन बार उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। इसके पूर्व भी दो बार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। बावजूद अब तक पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में सोहसराय अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन नहीं मिला है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।