फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: Bought a farm by taking money from father-in-law, husband shot wife when she asked him to return it

Bihar Crime: ससुर से पैसे लेकर खरीदा था खेत... पत्नी ने लौटाने को कहा तो मार दी गोली, आरोपी पति गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 06:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

Nalanda News: पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Nalanda: Bought a farm by taking money from father-in-law, husband shot wife when she asked him to return it
विवाहिता की हत्या के बाद शोक में डूबे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव में मंगलवार देर रात पैसों के विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में हुई है, जो मिल्कीपर गांव निवासी राजकिशोर प्रसाद की पत्नी थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन

 
ससुर से लिए रुपये लौटाने की मांग कर रही थी पत्नी
परिजनों के अनुसार, राजकिशोर प्रसाद ने चार साल पहले खेत खरीदने के लिए अपनी ससुराल से पांच लाख रुपये उधार लिए थे। लेकिन वह पैसे लौटाने से बच रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार की रात पति-पत्नी में विवाद हो गया। पिंकी देवी लगातार अपने पति पर पैसे लौटाने का दबाव बना रही थी, क्योंकि उसकी बहन की शादी तय हो चुकी थी और पैसों की जरूरत थी। इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर राजकिशोर प्रसाद ने अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 
बहन की शादी के लिए मांगे थे पैसे
जानकारी के मुताबिक, पिंकी देवी की शादी साल 2013 में परबलपुर थाना क्षेत्र के ताराबिगहा निवासी राजनंदन प्रसाद की बेटी के रूप में राजकिशोर प्रसाद से हुई थी। परिजनों का कहना है कि पिंकी की बहन की शादी तय हो गई थी। इसी कारण वह अपने पति से पैसे लौटाने की बात कर रही थी। लेकिन राजकिशोर लगातार टालमटोल कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा बढ़ा और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही परबलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली कि मिल्कीपर गांव में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और पाया कि हत्या का आरोप मृतका के पति पर ही लगा है। मृतका के पिता राजनंदन प्रसाद के बयान पर दामाद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। हालांकि हत्या में इस्तेमाल हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है और आगे की जांच कर रही है।

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पैसों के विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि यह झगड़ा हत्या तक पहुंच जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed