फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Nalanda: bike rider came from wrong side and hit youth; Died in PMCH, he was returning home after closing shop

Bihar News: बाइक सवार ने गलत साइड से आकर युवक को मारी टक्कर; पीएमसीएच में मौत, दुकान बंद कर लौट रहा था घर

Mon, 19 Feb 2024 12:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 12:32 PM IST
सार

Nalanda Hindi News: नगरनौसा थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Nalanda: bike rider came from wrong side and hit youth; Died in PMCH, he was returning home after closing shop
मृतक सुमित कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा बाजार का है। मृतक की पहचान नगरनौसा गांव निवासी अनिल राम के बेटे सुमित कुमार (25) के रूप में की गई है। परिजन पुलिस की मदद से शव को सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया कि युवक नगरनौसा बाजार में मीट की दुकान चलाता था। हर दिन की तरह वह रविवार की शाम को दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी बीच गलत साइड से आकर नगरनौसा निवासी विजेंद्र चौधरी के बेटे नीतीश चौधरी ने बाइक से टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमित को सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

 

 
जानकारी के मुताबिक, सुमित कुमार की दो साल पहले शादी हुई थी। दो महीने पहले एक बेटे ने जन्म लिया है। वहीं, सुमित की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, नगरनौसा थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed