फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Minor Wife Body Found Packed in Sack with Stones in Well Husband Among Two Arrested

बिहार: नाबालिग पत्नी की हत्या का आरोप, कमर में पत्थर बांध बोरे में भरा शव कुएं में फेंका; पति समेत दो गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 01:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

रोहतास के बड्डी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का शव डूमरखोह जंगल के कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, शव की कमर में पत्थर बांधकर उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था। मामले में युवती के पति पिंकू बिंद और एक अन्य आरोपी धनजी पासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Minor Wife Body Found Packed in Sack with Stones in Well Husband Among Two Arrested
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रोहतास जिले से प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल स्थित एक कुएं से पुलिस ने नाबालिग युवती का शव बरामद किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शादी के बाद पत्नी को लेकर जंगल में रहने लगा
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बड्डी थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी फिल्म बिंद के 20 वर्षीय पुत्र पिंकू बिंद ने करीब तीन महीने पहले बिक्रमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से शादी की थी। चूंकि लड़की नाबालिग थी, इसलिए पिंकू बिंद पुलिस और समाज के डर से उसे अपने साथ लेकर डूमरखोह जंगल में चोरी-छिपे रहने लगा।
विज्ञापन


कमर में पत्थर बंधा शव कुएं से बरामद
शादी के करीब तीन महीने बाद बड्डी थाना पुलिस ने डूमरखोह जंगल में घनी झाड़ियों के बीच छिपे एक कुएं से नाबालिग युवती का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, शव की कमर में बड़ा पत्थर बांधा गया था और उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार
रोहतास पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर पिंकू बिंद समेत बिश्रामपुर गांव निवासी 40 वर्षीय धनजी पासी को गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी राज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका को देखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ये भी पढ़ें-  बिहार: नेपाल राजघराने से जुड़ा गयाजी के ‘लाल मोहरिया पंडों’ का इतिहास, जानें जम्होर के राजपुरोहितों की कहानी

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बताया जाता है कि बीते गुरुवार को बड्डी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की से शादी कर जंगल में रह रहे पिंकू बिंद ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद शुक्रवार रात पुलिस ने डूमरखोह जंगल में कार्रवाई करते हुए कुएं से नाबालिग युवती का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed