फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   mother and son burnt alive for property dispute two women arrested news in Hindi

पटना में वारदात: चार करोड़ रुपये के लिए हैवानियत, मां-बेटे को जिंदा जलाया, दो महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 06:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Dec 2021 06:50 PM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना एक गांव में संपत्ति के विवाद में एक महिला और उसके बेटे को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
mother and son burnt alive for property dispute two women arrested news in Hindi
Police - फोटो : Police

विस्तार

पटना में संपत्ति विवाद को लेकर एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके बेटे को लगभग चार करोड़ रुपये के लिए कमरे में बंद करके जिंदा जला दिया गया। इस वारदात को मृतका की भतीजी ने ही अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह घटना नौबतपुरा के कर्णपुरा गांव की है। मृतकों की पहचान शांति देवी (70) और अविनाश कुमार (12) के रूप में हुई है। अरुण को शांति ने गोद लिया था। जानकारी के अनुसार शांति के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। उसके परिवार में संपत्ति को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शांति देवी की भतीजी माधुरी (32) उससे पैसे मांगने पहुंची थी। जब पैसे नहीं मिले तो उसने दोनों पर केरोसिन छिड़क दिया और एक कमरे में बंद कर आग लगा दी। लपटें और धुंआ देख लोग एकत्र हुए लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधुरी की बेटी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने माधुरी को बचाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माधुरी की बेटी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में सुधा ने अपनी मां का साथ दिया। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में माधुरी के तीन बेटे भी शामिल थे जो बाद में फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed