{"_id":"6040644f9412e40c6d525602","slug":"miscreants-does-firing-on-two-sisters-who-were-returning-from-reception-party-with-their-maternal-uncle-patna-referred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: रिसेप्शन पार्टी से लौट रही दो बहनों को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: रिसेप्शन पार्टी से लौट रही दो बहनों को अपराधियों ने मारी गोली, पटना रेफर
Thu, 04 Mar 2021 10:08 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनके अंदर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इसका अंदाजा यहां बढ़ते अपराध से लगाया जा सकता है। अपराधी यहां किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। ताजा मामला शहर के टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज धरहरा चौकी इलाके का है जहां बुधवार की मध्य रात्रि हथियारबंद अपराधियों ने रिसेप्शन से लौट रही दो बहनों को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोलीबारी की इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की चिंताजनक हालत को देखकर उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवती में उत्तरप्रदेश के बनारस के मुबारक अली की 17 साल की बेटी शमा परवीन और उसकी बक्सर जिले की 16 साल की मौसेरी बहन अलीशा नाज है।
विज्ञापन
जख्मी युवतियों के मामा चांद ने बताया कि वो दोनों टाउन क्षेत्र के रौजा मोहल्ला में स्थित अपनी नानी के घर आई थीं। जहां से बुधवार रात दोनों वलीगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए गई थीं। जब मामा चांद के साथ दोनों बहनें बाइक से घर लौट रही थीं तभी वलीगंज धरहरा चौकी के पास नशे में धुत तीन हथियारबंद अपराधी वहां आ पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद अपराधियों ने पहले बाइक को रोकने के लिए कहा लेकिन जब चांद ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने गलियां चला दीं। इस दौरान दोनों बहनें जख्मी हो गईं। जख्मी अलीशा नाज को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी है जो आर-पार हो गई है। वहीं उसकी मौसेरी बहन शमा परवीन को बाएं हाथ की बांह में गोली लगी है जो फंसी हुई है। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।