फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Minister Shravan Kumar Chhath festival is an invaluable part of cultural heritage devotees safety is priority

Minister Shravan Kumar: 'छठ पर्व सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा, व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा प्राथमिकता'

Fri, 01 Nov 2024 12:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

बिहार के नालंदा जिले में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने जायजा लिया। मंत्री ने कहा, यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन
Minister Shravan Kumar Chhath festival is an invaluable part of cultural heritage devotees safety is priority
मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नालंदा जिले के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया। सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ किए गए इस निरीक्षण में मंत्री ने विशेष रूप से भगवान सूर्य की धरती के रूप में प्रसिद्ध बड़गांव क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है। इसलिए व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और घाटों पर आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी न रहे इस पूरा ख्याल रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


इनमें घाटों की समुचित साफ-सफाई, सुदृढ़ यातायात व्यवस्था, चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था, महिला व्रतियों के लिए विशेष चेंजिंग रूम, निगरानी के लिए वॉच टावर, मेडिकल टीम की तैनात, गश्ती दल का गठन, व्यवस्थित वाहन पार्किंग, SDRF की तैनाती, सूर्य मंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा, विशेष रूप से मंत्री ने व्रती माताओं-बहनों के लिए पंडाल निर्माण का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सिलाव प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, जदयू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, मिंटू चौधरी, चंद्रप्रकाश वर्मा, सरयुग सिंह, रंजीत मुखिया, संजय कुशवाहा, सुजीत कुमार, मुन्नी सरपंच, बंटू सिंह, भाजपा नेता सुधीर सिंह, मंगल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएंगी, जिससे श्रद्धालु निर्विघ्न रूप से अपनी आस्था का पर्व मना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed