{"_id":"67822f0eee58ce2f5009795f","slug":"middle-aged-man-dies-after-slipping-while-boarding-a-train-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ट्रेन पर सवार होने के दौरान फिसला पैर, कटकर अधेड़ की मौत; पटना जाने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ट्रेन पर सवार होने के दौरान फिसला पैर, कटकर अधेड़ की मौत; पटना जाने के दौरान हुआ हादसा
Sat, 11 Jan 2025 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 02:12 PM IST
सार
Bihar News: मुनारिक पासवान राजगीर-फतुहा ट्रेन पकड़कर पटना जाने वाले थे। तभी चरुई हॉल्ट पर ट्रेन पर सवार होने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विलाप करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की शनिवार की सुबह मौत हो गई। मामला बिहार शरीफ फतुहा रेल मार्ग के चरुई हॉल्ट के समीप का है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र की (55) वर्षीय बघार निवासी मुनारिक पासवान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह शनिवार की सुबह मुनारिक पासवान राजगीर-फतुहा ट्रेन पकड़कर पटना जाने वाले थे। तभी चरुई हॉल्ट पर ट्रेन पर सवार होने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रैक के नीचे आ गए। जिसके कारण ट्रेन से कटकर उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी आसपास के लोगों के द्वारा जैसे ही घरवालों को मिली परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख चीख पुकार मच गई। परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मुनारीक पासवान पटना में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।