फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   man thrown two minor girls from the roof of lodge one died accused arrested news in Hindi

पटना: विक्षिप्त युवक ने दो किशोरियों को छत से फेंका, एक की मौत, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

Thu, 03 Feb 2022 10:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
man thrown two minor girls from the roof of lodge one died accused arrested news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर में गुरुवार की शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त छात्र ने दो किशोरियों को चार मंजिला लॉज की छत से फेंक दिया। इनमें से एक किशोरी की मौत मौके पर ही हो गोई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित हुए लोगों ने अपना गुस्सा घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस पर उतार दिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। लोगों ने दो ऑटो को भी आग लगा दी। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी विवेक कुमार दरभंगा का रहने वाला है। वह साल 2012 से एक कारोबारी नंद कुमार लाल की लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसने किसी कारण से सलोनी (13) और सोनाली (10) को गुरुवार की शाम लॉज की छत से नीचे फेंक दिया। इसमें सलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सोनाली को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस घटना से गुस्साए लोगों ने बहादुरपुर थाना घेर लिया और दो ऑटोरिक्शा में आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया जिसमें थानाध्यक्ष सनोबर खान और दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। उसने किस वजह से दोनों लड़कियों को नीचे फेंका, इसका कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed