फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lok Sabha: Dipankar Bhattacharya says Democracy will not survive if Modi comes again, Nitish Kumar, Nalanda

LS Polls 2024: दीपांकर भट्टाचार्य बोले- मोदी फिर से आए तो नहीं बचेगा लोकतंत्र, नालंदा में ही नीतीश पर कटाक्ष

Sat, 06 Apr 2024 05:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 Apr 2024 05:43 PM IST
सार

Lok Sabha: नालंदा में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता महासम्मेलन में भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने लोकतंत्र को लेकर भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर जुबानी हमला किया। साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन में बिखराव को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Lok Sabha: Dipankar Bhattacharya says Democracy will not survive if Modi comes again, Nitish Kumar, Nalanda
कार्यकर्ता महासम्मेलन के दौरान मंच पर इंडिया गठबंधन के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय बिहार शरीफ की एक निजी सभागार में इंडिया गठबंधन ने शनिवार को कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यकर्ता महासम्मेलन में नालंदा लोकसभा प्रत्याशी कामरेड डॉक्टर संदीप सौरव और भाकपा माले के महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। दीपंकर भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि नालंदा समेत पूरे देश में यह बहुत ही निर्णायक लड़ाई है। बीजेपी पार्टी कोई चुनाव नहीं लड़ रही है। मोदी सरकार लोकतंत्र के खिलाफ, संविधान के खिलाफ, जनता के खिलाफ एक जंग लड़ रही है। जंग फूंक दी गई है और साजिश यह है कि तीसरी बार अगर मोदी सरकार लौट कर आती है तो जो बचा-कुचा लोकतंत्र है जो बचा-कुचा संविधान है, वह भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

 
यह तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है
भट्टाचार्य ने कहा कि इसलिए जो इस बार का चुनाव है अगर हम बहुत पीछे न जाए तो यह 2004 जैसा चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि तब जो हिंदुस्तान की जनता को पता चल गया था, गुजरात में मोदी जी के नेतृत्व में नरसंहार हुआ। उस समय अटल जी प्रधानमंत्री थे और आडवाणी जी गृह मंत्री थे। किसान आत्महत्या कर रहे थे और इंडिया शाइनिंग का झूठा नारा लग रहा था। उन्होंने कहा कि नालंदा हो या कोई भी लोकसभा क्षेत्र हो। यह चुनाव मोदी की तानाशाही को खत्म करने और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।
विज्ञापन



 
इंडिया गठबंधन में कोई बिखराव नहीं
भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने आगे कहा कि जहां तक बिहार की बात है। बिहार में नीतीश जी इस तरफ आए थे, फिर उस तरफ चले गए। नालंदा नीतीश जी का इलाका रहा है। नालंदा में जनता की आकांक्षाएं कुछ हैं और उन्हें कुछ और ही दिया जा रहा है। पूरे क्षेत्र की जनता ठगा महसूस कर रही है। पूरे देश को बचाना है और नालंदा में बदलाव लाना है। साथ ही इंडिया गठबंधन में बिखराव की बातों पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन में किसी प्रकार का बिखराव नहीं है। मुकेश सहनी भी इंडिया गठबंधन से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, कार्यकर्ता महासम्मेलन में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी लोगों ने नालंदा में बदलाव लाने को लेकर संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed