{"_id":"661bdc2d514c5cd658029a40","slug":"lok-sabha-bjp-taunt-on-tejashwi-s-statement-of-providing-1-crore-jobs-is-he-going-to-become-prime-minister-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: एक करोड़ रोजगार देने के बयान पर भाजपा ने तेजस्वी यादव को घेरा, कहा- प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha: एक करोड़ रोजगार देने के बयान पर भाजपा ने तेजस्वी यादव को घेरा, कहा- प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या
Sun, 14 Apr 2024 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:07 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: भाजपा आरके सिंह ने दावा कर कहा कि हम लोग जो कहते हैं, वह कर के दिखाते हैं। आने वाले दो सालों में हम लोग भारत की अर्थव्यस्था तीसरे स्थान पर ले आएंगे (हालांकि एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार साल 2030 तक भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा)।
विज्ञापन
चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आरके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के लिए अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए चुनाव प्रचार जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आरके सिंह ने तेजस्वी यादव के एक करोड़ नौकरी देने वाले बयान पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या कि एक करोड़ लोगों को रोजगार देंगे और पांच सौ रुपये में सिलेंडर देंगे।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान और राजद के घोषणा पत्र पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री बनने वाले हैं क्या कि एक करोड़ नौकरी दे देंगे और पांच सौ रुपये में सिलेंडर दे देंगे। बोलने में कोई टैक्स लगता है क्या? उन्होंने कहा कि आप जान लीजिए राजद को एक सीट भी नहीं आने वाली है।
विज्ञापन
भाजपा आरके सिंह ने दावा कर कहा कि हम लोग जो कहते हैं, वह कर के दिखाते हैं। हम लोगों ने कहा कि धारा 370 हटा देंगे, हम लोगों ने हटा दी। हम लोगों ने तीन तलाक को खत्म कर दिया। देश की अर्थव्यवस्था 15वें पायदान पर थी, जिसको हम लोगों ने 5वें पायदान पर ला दिया। आने वाले दो सालों में हम लोग भारत की अर्थव्यस्था तीसरे स्थान पर ले आएंगे (हालांकि एसएंडपी ग्लोबल के अनुसार साल 2030 तक भारत दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा)।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सांसद आरके सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने आरा पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव को सरगर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक कई तंज नेताओं द्वारा किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव के हाल में दिए गए बयान में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय ‘एक करोड़ नौकरी दिए जाने का वादा’ बना।