फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok janshakti party ram vilas chief Chirag paswan got offer 5 to 6 seats from rjd to form alliance before election

बिहार: राजद ने चिराग पासवान को दिया 5-6 सीटों का ऑफर, विधान परिषद के चुनाव से ठीक पहले हो सकता है गठबंधन का एलान

Mon, 22 Nov 2021 08:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 22 Nov 2021 08:31 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल ने विधान परिषद के चुनाव में चिराग पासवान को 5-6 सीटों का ऑफर दिया है। इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता गठबंधन करने को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lok janshakti party ram vilas chief Chirag paswan got offer 5 to 6 seats from rjd to form alliance before election
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दो विधानसभा सीटों के लिए हाल ही में हुए उपचुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और राजद के नेता तेजस्वी यादव एमएलसी सीटों के चुनाव के लिए एक नया राजनीतिक समीकरण बनाने पर विचार कर रहे हैं।  दरअसल, सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल ने विधान परिषद के चुनाव में चिराग पासवान को 5-6 सीटों का ऑफर दिया है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता गठबंधन करने को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लोजपा (रामविलास) के नेता हुलास पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक
शनिवार को लोजपा (रामविलास) के नेता हुलास पांडेय की अध्यक्षता में हुई पार्टी के राज्य संसदीय बोर्ड के सदस्य इस बात पर एकमत थे कि पार्टी को परिषद का चुनाव लड़ना चाहिए लेकिन उसे अकेले नहीं लड़ना चाहिए। वहीं बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि इस संबंध में राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भेजा जाएगा। बैठक में सभी नेता एक गठबंधन चाहते थे और हम विकल्प तलाशने के लिए इसे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ रहे हैं। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


 28 नवंबर को चिराग कर सकते हैं घोषणा
घटनाक्रम से परिचित लोगों ने कहा कि संभवत: पार्टी राजद के साथ गठजोड़ करेगी और चिराग पासवान पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 नवंबर को इस संबंध में कुछ घोषणा करेंगे। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि राजद ने विधान परिषद के 24 सीटों में चिराग की पार्टी को 5-6 सीटों की पेशकश की है। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, 'हम गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष ही लेंगे।बता दें कि लोजपा(रामविलास) का फिलहाल बिहार के किसी भी सदन में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इनका एक अकेला विधायक था जो जद (यू) में चला गया और पार्टी में विभाजन के बाद, लोजपा (रामविलास) के पास चिराग पासवान के रूप में लोकसभा में केवल एक सांसद है। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पांच सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed