फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Leopard enters residential area in Rohtas, rescued safely by forest department

Bihar: रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों के साथ एक व्यक्ति घायल

Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 09:17 PM IST
सार

रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बक्सर रोड के पास नदी किनारे तेंदुए के दिखाई देने के बाद लोग झुंड बनाकर उसके पीछे दौड़े।

विज्ञापन
Leopard enters residential area in Rohtas, rescued safely by forest department
रोहतास में तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के कोचस नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। घटना बक्सर रोड स्थित पावर हाउस के पास नदी किनारे हुई, जहाँ तेंदुआ दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने तेंदुए का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


भीड़ देख घबराया तेंदुआ
तेंदुआ देखे जाने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। काफी संख्या में लोग झुंड बनाकर तेंदुए के पीछे दौड़ने लगे, जिससे तेंदुआ घबराकर रिहायशी इलाके में घुस गया। तेंदुआ कभी खेतों की तरफ भागता तो कभी गली-मोहल्लों में दौड़ लगाने लगता। अंत में थक-हारकर तेंदुए को एक घर के मुख्य द्वार पर आराम करते हुए देखा गया, जबकि लोग शोर-शराबा कर रहे थे।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम और डीएफओ मौके पर
कोचस में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलते हीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएफओ स्टालिन फीडल कुमार खुद वन विभाग की टीम के साथ सक्रिय हो गए और लोगों से वन विभाग को सहयोग करने की अपील की। वन विभाग ने तेंदुए का लोकेशन ट्रैक किया, ताकि उसे सुरक्षित पकड़कर या जंगल की तरफ खदेड़ा जा सके। वन विभाग अपने साथ करेंट बाड़, पिंजरा और अन्य उपकरण लेकर तेंदुए को पकड़ने में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था


भागने के क्रम में लोगों के घायल होने की सूचना
जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने रोड के रहने वाले लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला किया। हालांकि तेंदुए के हमले में लोगों के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि भागने के क्रम में एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। प्रशासन और वन विभाग ने लोगों से बाहर न निकलने और जंगली जानवरों को परेशान न करने की अपील की।

वन विभाग की गिरफ्त में तेंदुआ, वनकर्मी और अन्य घायल
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू किया। डीएफओ स्टालिन फीडल कुमार ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान वन विभाग का एक कर्मी और एक आम व्यक्ति घायल हुआ है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है। तेंदुए को वन विभाग में लाया गया है, जहां से उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed