फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Lalu Prasad Yadav News: RJD chief Lalu Prasad Yadav discharged from AIIMS, will stay in Delhi for treatment

Lalu Prasad Yadav News: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एम्स से छुट्टी, दिल्ली में ही रहकर कराएंगे इलाज

Thu, 02 Dec 2021 03:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Dec 2021 03:52 PM IST
सार

Lalu Prasad Yadav discharged from AIIMS: गत शुक्रवार को पटना से दिल्ली पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। लालू को तेज बुखार था और चक्कर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav News: RJD chief Lalu Prasad Yadav discharged from AIIMS, will stay in Delhi for treatment
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI

विस्तार

बीते कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से गुरुवार को छुट्टी दे दी गई। हालांकि अब भी उन्हें उपचार की जरूरत है। वे दिल्ली में बेटी मीसा भारती के घर पर रहकर इलाज कराएंगे। 

विज्ञापन


गत शुक्रवार को पटना से दिल्ली पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था। लालू को तेज बुखार था और चक्कर आ रहे थे। 
विज्ञापन


लालू यादव को अस्पताल में छुट्टी मिलने पर उनके समर्थकों व परिवारजनों ने प्रसन्नता प्रकट की है। एम्स से उन्हें सीधे बड़ी बेटी मीसा भारती के सरकारी निवास पर ले जाया गया। जहां वह कुछ दिन और रहकर इलाज कराएंगे। इसके बाद ही उनके पटना लौटने का कार्यक्रम तय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव चारा घोटाला के मामलों में सजा पाने के बाद फिलहाल जमानत पर हैं। रिहाई के बाद वे लंबे समय तक मीसा के घर पर ही दिल्ली में रहे थे। कुछ दिनों पूर्व वे पटना लौटे थे। 


उपचुनाव में प्रचार किया था, जीप भी दौड़ाई थी
पटना लौटने के बाद उन्होंने बिहार विधानसभा उपचुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। लेकिन इन चुनावों में राजद की हार के बाद लालू प्रसाद यादव दिल्ली लौट गए थे। इसके बाद वे बांका कोषागार के चारा घोटाला मामले में पेशी के लिए आए थे। हालांकि कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। दिल्ली लौटने के पहले उन्होंने पटना के राजद कार्यालय में 'लालटेन' का अनावरण किया था। उन्होंने पटना की सड़कों पर अपनी पुरानी जीप भी दौड़ाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed