फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   lad killed in daylight in Patna just after four days of Rupesh murder

पटना में वारदात: रूपेश हत्याकांड के चार दिन बाद दिनदहाड़े युवक की हत्या

Fri, 15 Jan 2021 09:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
lad killed in daylight in Patna just after four days of Rupesh murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। रूपेश सिंह हत्याकांड के महज चार दिन बाद हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गुलाबी घाट की है। 

विज्ञापन


यहां अलाउद्दीन उर्फ बिकाई नाम के एक युवक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी गई। दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक को घायल स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक का पीएमसीएच में वाहन स्टैंड का ठेका है। इसी से संबंधित कुछ विवाद चल रहा था, जिसमें अपराधियों ने आज उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाकाबंदी की है, लेकिन हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed