{"_id":"6001ba25ddc21013f5794991","slug":"lad-killed-in-daylight-in-patna-just-after-four-days-of-rupesh-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में वारदात: रूपेश हत्याकांड के चार दिन बाद दिनदहाड़े युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में वारदात: रूपेश हत्याकांड के चार दिन बाद दिनदहाड़े युवक की हत्या
Fri, 15 Jan 2021 09:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। रूपेश सिंह हत्याकांड के महज चार दिन बाद हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गुलाबी घाट की है।
विज्ञापन
यहां अलाउद्दीन उर्फ बिकाई नाम के एक युवक पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी गई। दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। युवक को घायल स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक का पीएमसीएच में वाहन स्टैंड का ठेका है। इसी से संबंधित कुछ विवाद चल रहा था, जिसमें अपराधियों ने आज उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाकाबंदी की है, लेकिन हमलावरों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन