फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Krishnanand Tripathi raised questions on Nitish government in lathicharge case on BJP leaders in Patna

Bihar: झारखंड के पूर्व मंत्री कृष्णानंद ने नीतीश सरकार पर उठाए सवाल; कहा-पुलिस की लाठी से किसी की मौत निंदनीय

Fri, 14 Jul 2023 05:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 14 Jul 2023 05:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि इस बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर पूरी जानकारी होती तो इस पर कुछ और कहते। लेकिन अगर पुलिस की लाठी से किसी की मौत होती है तो यह निःसंदेह निंदनीय है।

विज्ञापन
Krishnanand Tripathi raised questions on Nitish government in lathicharge case on BJP leaders in Patna
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता कृष्णानंद त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता कृष्णानंद त्रिपाठी ने पटना में विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज में एक भाजपा नेता की मौत के मामले में अपनी ही पार्टी के साथ गठबंधन वाली बिहार की नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। खुद के संगठन मगध फाउंडेशन के विस्तार के लिए औरंगाबाद आए त्रिपाठी ने शुक्रवार को यहां प्रेस वार्ता में बिहार विधानसभा के घेराव के दौरान भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत पर प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा कि अगर पुलिस की लाठी से किसी की मौत होती है तो यह निंदनीय है। इसकी वे घोर निंदा करते हैं। हालांकि पूर्व मंत्री ने मामले में नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा कर देने के बावजूद यह कहकर सरकार का बचाव भी किया कि इस बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर पूरी जानकारी होती तो इस पर कुछ और कहते। लेकिन अगर पुलिस की लाठी से किसी की मौत होती है तो यह निःसंदेह निंदनीय है।
विज्ञापन


इसके बाद मंत्री ने प्रेस वार्ता में अपनी बातों को अपने संगठन मगध फाउंडेशन तक ही सीमित कर लिया। उन्होंने कहा कि मगध फाउंडेशन का गठन देश की एकता और अखंडता को कायम रखने के उद्देश्य के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब मगध साम्राज्य की सीमा अफगानिस्तान तक फैली हुई थी। जितना मगध साम्राज्य का दायरा था, आज उतने में कई देश बसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मगध की इसी धरती से पूरे देश पर शासन चलता था। एक सूत्र में पूरा देश बंधा हुआ था, जिसे कायम करने के लिए ही मगध फाउंडेशन का गठन किया गया है। इसका विस्तार किया जा रहा है। सभी राज्यों के जिलों में कमेटी का गठन किया जा रहा है। लोग इससे जुड़ रहे हैं। आज देश को जाति और भाषा के आधार पर विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे समाप्त करने के लिए मगध फाउंडेशन के तत्वावधान में सामाजिक आंदोलन चलाया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें।


प्रेस वार्ता में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मगध फाउंडेशन के जिला प्रभारी उमेश तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, मीडिया सेल के अध्यक्ष रवि सिंह राजपुत, भोला सिंह, मनोज सिंह और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भीम चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed