फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Khelo India Youth Games Suhani opened medal account for Bihar Harshita Jakhar of Rajasthan won double gold

Khelo India Youth Games: सुहानी ने बिहार के लिए पदक खाता खोला, राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दोहरा स्वर्ण जीता

Tue, 06 May 2025 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 May 2025 06:52 PM IST
सार

Khelo India Youth Games 2025: सुहानी कुमारी ने बिहार के लिए पदक का खाता खोल दिया है। वहीं, राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दोहरा स्वर्ण जीतकर सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games Suhani opened medal account for Bihar Harshita Jakhar of Rajasthan won double gold
साइक्लिंग प्रतियोगिता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के साइक्लिंग मुकाबलों के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 18 वर्षीय हर्षिता ने 500 मीटर टाइम ट्रायल और 7.5 किमी स्क्रैच रेस में दबदबे के साथ जीत हासिल की। हर्षिता, जिन्होंने 2025 जूनियर ट्रैक एशियन साइक्लिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीते थे और टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप में जगह बनाई थी, ने 500 मीटर टाइम ट्रायल में 38.631 सेकंड का समय निकालकर महाराष्ट्र की आकांक्षा म्हात्रे (38.742) और तमिलनाडु की एस थबीथा (39.454) को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन


दिन की शुरुआत में, हर्षिता ने 7.5 किमी स्क्रैच रेस में 11:50.973 के समय के साथ बिहार की सुहानी कुमारी को पछाड़ते हुए पहला स्वर्ण पदक जीता। सुहानी ने 11:51.558 में रजत और म्हात्रे ने 11:51.649 में कांस्य पदक जीता। हर्षिता ने पदक वितरण के बाद कहा, "मैं अपने चचेरे भाई आदित्य जाखड़ के साथ स्वर्ण जीतकर खुश हूं।" मेजबान बिहार ने सुहानी कुमारी की 7.5 किमी स्क्रैच रेस में रजत और टीम स्प्रिंट में दूसरा रजत जीतकर पदक खाता खोला। टीम में अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी और सुहानी शामिल थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां एसपी...और बेटा तीरंदाजी में स्वर्ण पर निशाना साधने को तैयार, जानें किससे हुए प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहानी (17) ने कहा, "पहले दिन बिहार के लिए दो पदक जीतना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे खुशी है कि मैंने हमारे खाते की शुरुआत की। हमारी जीत सभी को प्रेरित करे। हमने अच्छी ट्रेनिंग की और प्रतियोगी बहुत अच्छे हैं। उनके साथ खेलना नया अनुभव है।"


परिणाम (लड़के)
टाइम ट्रायल (1000 मीटर):

आदित्य जाखड़ (राजस्थान) 1:06.675
2. साहिब प्रताप सिंह सरकारिया (राजस्थान) 1:08.644
जी साई चरण यादव (तेलंगाना) 1:09.056

स्क्रैच रेस (10 किमी):
सिद्धेश सरजेराव घोरफड़े (महाराष्ट्र) 13:26.584
महावीर सारण (राजस्थान) 13:26.601
थौनाओजम ज्ञानंता सिंह (मणिपुर) 13:27.933

टीम स्प्रिंट (3 लैप) (फाइनल)
झारखंड (अर्जुन कुमार, निखिल लोहरा, बिकाश उरांव) 48.868 ने मणिपुर (कोंथौजम लांचेनबा सिंह, थौनाओजम ज्ञानंता सिंह, हुईड्रोम सूरज सिंह) 50.156 को हराया; कांस्य: अंडमान-निकोबार (माइकल, रोनी माइसलाप, चेम्बरलाइन) 50.471 ने राजस्थान (दिनेश गट, आदित्य जाखड़, ओमप्रकाश गट) 50.648 को हराया।

लड़कियां
टाइम ट्रायल (500 मीटर):

हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 38.631
आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 38.742
एस थबीथा (तमिलनाडु) 39.454

स्क्रैच रेस (7.5 किमी):
हर्षिता जाखड़ (राजस्थान) 11:50.973
सुहानी कुमारी (बिहार) 11:51.558
आकांक्षा म्हात्रे (महाराष्ट्र) 11:51.649

टीम स्प्रिंट (3 लैप) (फाइनल)
झारखंड (सबिना कुमारी, संजू कुमारी, सिंधु लता हेम्ब्रम) 56.283 ने बिहार (अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी, सुहानी कुमारी) 57.606 को हराया; कांस्य: तमिलनाडु (जयज्योत्सना, जे निरलमाथी, एस थबीथा) 57.614 ने महाराष्ट्र (आकांक्षा म्हात्रे, श्रावणी कसर, असावरी अनिल राजमाने) 58.069 को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed