फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur: Amit Shah says Election is between those who shoot at Ram Mandir Sewaks and those who build Ram Mandir

LS Polls: 'राम मंदिर के सेवकों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच है चुनाव', अमित शाह ने कहा

Sun, 26 May 2024 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 May 2024 07:14 PM IST
सार

Lok Sabah Chunav 2024: भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि जो घमंडिया गठबंधन बनाया है, लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऐसी पार्टी की शरण में गए हैं जो पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा और दलित समाज का विरोध करने का काम किया है।

विज्ञापन
Kaimur: Amit Shah says Election is between those who shoot at Ram Mandir Sewaks and those who build Ram Mandir
भाजपा नेता अमित शाह की चुनावी रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले के जगजीवन मैदान भभुआ में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के पक्ष में चुनावी जनसभा की। इस दौरान भाजपा नेता शाह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू यादव पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि छह चरण का चुनाव खत्म हो गया है, जिसमें पांच चरण की रिपोर्ट में मोदी जी 310 पार कर चुके हैं। छठे और सातवें चरण के मतदाताओं को 400 पार करना है। लालू जी केवल बोल रहे हैं सामाजिक न्याय, लेकिन कर्पूरी ठाकुर को कभी भारत रत्न देने की सिफारिश नहीं की। नरेंद्र मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देकर सम्मान करने का काम किया।

विज्ञापन

 
भाजपा नेता अमित शाह ने कहा कि जो घमंडिया (इंडिया) गठबंधन बनाया है, लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए ऐसी पार्टी की शरण में गए हैं जो पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा और दलित समाज का विरोध करने का काम किया है। मंडल कमीशन को भी रोकने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया।
विज्ञापन

 
शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल बाबा और लालू जी कहते हैं कि हम मुसलमान को आरक्षण देंगे, यह आरक्षण कहां से आएगा। किसका हिस्सा काट कर दोगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू जी मैं बता रहा हूं कि कर्नाटक और बंगाल में मुस्लिम आरक्षण दिया, वहां एससी-एसटी, ओबीसी और पिछड़ा समाज का काट कर दिया। मैं स्पष्ट कह कर जाता हूं कि जब तक देश की पार्लियामेंट में एक भी सांसद रहेगा, एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हम नहीं हटने देंगे। दलित समाज के लिए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बात की, लेकिन गरीब कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार का बजट 41 हजार करोड़ था। नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट को बढ़ाकर एक लाख 65 हजार करोड़ करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि मोदी जी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अगर घमंडिया गठबंधन जीतेगा तो उसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा, क्या ममता बनर्जी, स्टालिन, लालू जी और अंत में एक नाम बोलता हूं हंसना मत, राहुल बाबा बन सकते हैं क्या। कोई नहीं बन सकता तो क्यों मचल रहे हो। शाह ने कहा कि जब पत्रकारों ने पूछा कि आपका प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी कौन है तो उन्होंने कहा बारी-बारी एक-एक साल हम लोग बना लेंगे। क्या यह सरकार बनेगी तो पाकिस्तान को जवाब दे सकती है। आखिर कौन दे सकता है जवाब, सिर्फ मोदी जी हैं। मैं पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण जहां गया वहां से मोदी की आवाज आई।
 
अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कहती है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, पाक अधिकृत कश्मीर मत मांगिए। लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और भारत का ही रहेगा, हम उसको लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस और लालू प्रसाद ने राम जन्मभूमि के मंदिर को रोक के रखा। मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो पांच ही साल में भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी करके उद्घाटन भी कराया।

 
शाह ने कहा कि राम सेवकों पर गोली चलाने वाले और राम मंदिर बनाने वाले के बीच का चुनाव चल रहा है। मोदी जी ने देश से आतंकवाद नक्सलवाद को खत्म किया। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है कि देश को संसार के तीसरे नंबर का अर्थ तंत्र बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed