फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur Accident: Heavy collision between sand laden truck and parked truck, driver stuck for 2.5 hours

Accident Today: खड़े ट्रक से बालू लदे ट्रक की भीषण टक्कर, ढाई घंटे तक फंसा रहा चालक; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

Wed, 01 May 2024 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 12:55 PM IST
सार

Kaimur Truck Accident: एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मी कामेश्वर राम ने बताया कि टायर फटने से एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें चालक फंस गया। उसके दोनों पैर खराब हो गए हैं। ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद उसको निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
 

विज्ञापन
Kaimur Accident: Heavy collision between sand laden truck and parked truck, driver stuck for 2.5 hours
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और आसपास इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले में सड़क पर हालत में खड़े कोयला लदे ट्रक में पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक की टायर फट जाने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादस में चालक ट्रक में फंसा रह गया। करीब ढाई घंटे बाद एनएचएआई ने ग्रामीणों के सहयोग से चालक को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास एनएच-2 पर घटी।

विज्ञापन

 
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि यहां घटनास्थल से कुदरा थाना महज दो किलोमीटर की दूरी पर है। और ढाई किलोमीटर दूर कुदरा पुलिस सड़क पर ही गश्ती कर रही थी। उसके बावजूद पुलिस को घटनास्थल पर पुहंचने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कि जब घटना हुई तो पुलिस सड़क पर बालू और गिट्टी की गाड़ियों से पैसा वसूली कर रही थी। दुर्घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस देर से आई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सड़क पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

विज्ञापन

Kaimur Accident: Heavy collision between sand laden truck and parked truck, driver stuck for 2.5 hours
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसमें फंसे चालक को निकालने की कोशिश करता युवक - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण कन्हैया पासवान ने बताया कि एक खराब ट्रक सड़क पर ही खड़ा था। उसी समय बालू लदा ट्रक आया और उसका टायर फट जाने से उस ट्रक में घुस गया, जिसमें चालक घायल अवस्था में फंसा हुआ है। लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची है। जबकि थाना यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर है।
 
ग्रामीण दीपक सिंह ने बताया कि घायल चालक को ट्रक में फंसे हुए ढाई घंटा हो गया, अभी तक निकालने की प्रक्रिया जारी है। घटना होने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस यहां पहुंची है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस बालू और गिट्टी की गाड़ियों से पैसा वसूल रही थी। हमारे कहने के बाद भी ये लोग देरी से घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर जो गाड़ी खराब थी, उसको लेकर एनएचएआई की तरफ से कोई बेरिकेडिंग नहीं की गई थी। अगर बेरिकेटिंग रहती तो इस घटना को बचाया जा सकता था।
 
एनएचएआई के पेट्रोलिंग कर्मी कामेश्वर राम ने बताया कि टायर फटने से एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें चालक फंस गया। उसके दोनों पैर खराब हो गए हैं। ढाई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद उसको निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
 
वहीं, कुदरा थाना के एसआई राजकुमार ने बताया कि चिलबिली के पास दो ट्रकों में टक्कर हुई है, ड्राइवर फंसा हुआ था। जैसे ही सूचना मिली हम लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे हैं और एनएचएआई को सूचना दी है। ड्राइवर के दोनों पैर कट चुके हैं। ढाई घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर ड्राइवर को बाहर निकलवा कर अस्पताल पहुंचवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed