फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Kaimur: 2 youths died after being hit by uncontrolled tractor, they were returning to village from Bhabua

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, भभुआ से गांव लौटने के वक्त हुआ हादसा

Sun, 19 May 2024 02:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 May 2024 02:57 PM IST
सार

Kaimur Accident: कैमूर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Kaimur: 2 youths died after being hit by uncontrolled tractor, they were returning to village from Bhabua
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर जिले में एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना भभुआ थाना क्षेत्र के बेतरी-मुंडेश्वरी मार्ग पर मोकरी गांव के पास घटी। इसके बाद घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अंत्य परीक्षण होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों की पहचान मोकरी गांव निवासी श्रीनिवास राम के बेटे ओमप्रकाश (20) और दिवंगत सुरेंद्र राम के बेटे प्रदीप कुमार (23) के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए भभुआ गए हुए थे। वहां से गांव लौटने के दौरान उक्त स्थल पर वे हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल शव के साथ मोकरी पहुंचे। इस दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी दल-बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, जिला पार्षद ने दोनों गरीब पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए अंत्येष्टि संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया और बताया कि दोनों का परिवार काफी गरीब है। इस दुख की घड़ी में तन-मन-धन से पीड़ित परिवारों के साथ हूं। दोनों परिवार पूरी तरह से सदमे में हैं, क्योंकि दोनों परिवार ने अपना नौजवान बेटा खोया है। एक के तो पिता कुछ वर्ष पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चले गए थे। परिवार का वही सहारा था। वह सहारा भी छिन गया। भगवान पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करें। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed