{"_id":"6a3932af7e23e07d3902493e","slug":"jobs-in-hajipur-moogy-foods-plant-approval-in-industry-department-bihar-government-bihar-news-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्नैक्स ब्रांड की फैक्ट्री को मिली अनुमति; 17 करोड़ के निवेश से 200 लोगों को राेजगार कहां मिलेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्नैक्स ब्रांड की फैक्ट्री को मिली अनुमति; 17 करोड़ के निवेश से 200 लोगों को राेजगार कहां मिलेगा?
Mon, 22 Jun 2026 06:33 PM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 06:33 PM IST
सार
बिहार में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हाजीपुर के गोरौल फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। करीब 17.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह इकाई दो एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण क्षेत्र को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। Moogy Foods Private Limited हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र गोरौल फेज-1 में अत्याधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करेगी। लगभग 17.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।
परियोजना को मिली स्वीकृति
इस संबंध में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) की परियोजना समाशोधन समिति (PCC) की बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि और प्लग एंड प्ले शेड्स आवंटन से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया गया। इसी क्रम में Moogy Foods Private Limited को औद्योगिक क्षेत्र गोरौल फेज-1, हाजीपुर में खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्तावित इकाई दो एकड़ भूमि में स्थापित की जाएगी। इस परियोजना से बिहार में खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News: 'निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व', नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात
विज्ञापन
200 लोगों को मिलेगा रोजगार
परियोजना के शुरू होने से करीब 200 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ कौशल विकास के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को राज्य के औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग, रोजगार सृजन और खाद्य विनिर्माण क्षेत्र के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग उपलब्ध करा रही है।
निवेशकों के लिए बेहतर माहौल
उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में निवेशकों को बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रक्रियाएं और निवेशक-अनुकूल नीतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बढ़ता निवेश राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति देगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार तथा उद्यमिता के नए अवसर पैदा करेगा।