फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU leader Rajiv Ranjan appealed to people to attend 100th birth anniversary of Karpoori Thakur in Patna

Bihar: JDU के राष्ट्रीय महासचिव की लोगों से अपील; कहा- 24 जनवरी को पटना में सभी को पहुंचना चाहिए, जानें क्यों

Sat, 23 Dec 2023 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 23 Dec 2023 06:57 PM IST
सार

Karpoori Thakur 100th Birth Anniversary: नालंदा के लोगों से अपील करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि आम जनता के सुख-दुःख के साथी रहने वाले ऐसे देवतुल्य इंसान की 100वीं जयंती में शरीक होना हम सभी का कर्तव्य भी है और दायित्व भी। उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को लेकर और क्या कहा, जानें...।

विज्ञापन
JDU leader Rajiv Ranjan appealed to people to attend 100th birth anniversary of Karpoori Thakur in Patna
जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुष्प अर्पित करते जदयू नेता राजीव रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता राजीव रंजन ने शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें उन्होंने आगामी 24 जनवरी को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के उन चुनिंदा नेताओं में से एक थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों की सेवा में अर्पित कर दिया। उनके सेवा भाव के कारण ही समाज के हर जाति, हर वर्ग में आज भी उनके प्रशंसक विद्यमान हैं। इसीलिए उन्हें जननायक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 जनवरी को उनकी 100वीं जयंती है, जिसे एक पर्व की तरह मनाया जाएगा। इस अवसर पर पटना के एयरपोर्ट मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उसमें नालंदा के हर घर से लोगों को शामिल होना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ईमानदारी और सादगी की ऐसी मिसाल थे, जो एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद अपना एक घर तक नहीं बनवा सके। 1952 से लगातार विधायक रहने के बावजूद कर्पूरी ठाकुर रिक्शे से ही चलते थे, क्योंकि उनकी जायज आय कार खरीदने और उसका खर्च वहन करने की अनुमति नहीं देती थी।
विज्ञापन



 
जदयू महासचिव ने कहा कि यह कर्पूरी ठाकुर ही थे जिन्होंने साल 1971 में मुख्यमंत्री बनने पर किसानों को बड़ी राहत देते हुए गैर-लाभकारी जमीन पर मालगुजारी टैक्स को खत्म कर दिया था। इसी तरह सरकारी नौकरियों में मुंगेरीलाल कमीशन लागू कर गरीबों और पिछड़ों को आरक्षण देने की हिम्मत दिखाने वाले भी वही थे। उन्होंने ही अति पिछड़े समाज की व्यथा को समझते हुए उन्हें पहली बार सरकारी नौकरियों में 12% आरक्षण का लाभ दिया। यह कर्पूरी ठाकुर ही थे जिन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर उच्च जाति के पुरुषों के लिए तीन प्रतिशत और महिलाओं के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए कार्यों से अछूता रह गया हो। उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। इसीलिए लोग उन्हें जनता का नायक कहते थे।
 
नालंदा के लोगों से अपील करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि आम जनता के सुख-दुःख के साथी रहने वाले ऐसे देवतुल्य इंसान की 100वीं जयंती में शरीक होना हम सभी का कर्तव्य भी है और दायित्व भी। इसीलिए मेरी नालंदा के तमाम निवासियों से अपील है कि आगामी 24 जनवरी को पटना के एयरपोर्ट मैदान में आयोजित हो रहे उनकी जयंती कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में उपस्थित होकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें। साथ ही उनकी नीतियों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

 
इस मौके पर पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, जिला अध्यक्ष जदयू मोहम्मद अरशद, किसान सहकारिता अध्यक्ष अनूप पटेल, जिला महासचिव अरविंद कुमार, देवनंदन प्रसाद, प्रोफेसर परविंदर कुमार, राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष भरत भूषण प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद, बबलू पटेल, निवास प्रसाद, श्रवण पटेल, नीरज कुमार और संजय कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed