फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   JDU authorised RCP Singh to hold talks with the BJP for alliance between two parties in the upcoming Uttar Pradesh assembly polls

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: गठबंधन के लिए भाजपा से बात करेगी जदयू, आरसीपी सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 28 Sep 2021 05:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 28 Sep 2021 05:20 PM IST
सार

जदयू ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए भाजपा के साथ बात करने की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को दी है।

विज्ञापन
JDU authorised RCP Singh to hold talks with the BJP for alliance between two parties in the upcoming Uttar Pradesh assembly polls
आरसीपी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने भाजपा के साथ गठबंधन के लिए भगवा दल के साथ बातचीत के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। पार्टी ने यह जिम्मेदारी अपने पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री आरसीपी सिंह को दी है। आरसीपी सिंह, भाजपा के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर गठबंधन के लिए वार्ताएं करेंगे। 

विज्ञापन


जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को एक बैठक में यह फैसला लिया। इसमें आरसीपी सिंह भी मौजूद थे। ललन सिंह ने पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में तय सीटों पर ही प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा था कि हम भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के तहत चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed